मुख्य बातें

मकर संक्रांति पर रामलला का दर्शन करेंगे विनय कटियार: हिंदुत्व के फायरब्रांड नेता बोले-चुनाव लड़ना उनका अपना निर्णय होता है वह किसी नेता से नहीं मिलते – Ayodhya News

मकर संक्रांति पर रामलला का दर्शन करेंगे विनय कटियार:  हिंदुत्व के फायरब्रांड नेता बोले-चुनाव लड़ना उनका अपना निर्णय होता है वह किसी नेता से नहीं मिलते – Ayodhya News


हिंदुत्व के फायर ब्रांड नेता और भाजपा के पूर्व सासंद विनय कटियार ने अयोध्या से चुनाव लड़ने की बात कहने के बाद अब रामलला का दर्शन करने की घोषणा की है।

हिंदुत्व के फायर ब्रांड नेता एवं भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार करीब 2 साल बाद रामलाल का दर्शन करेंगे। अयोध्या से चुनाव लड़ने का संकेत देने के बाद कटियार ने रामलाल का दर्शन करने की जानकारी साझा की है।

.

राम मंदिर आंदोलन के क्रांतिकारी नेता विनय कटियार ने कहा है कि चुनाव लड़ने का उनका निर्णय स्वाभाविक होता है।

उन्होंने अयोध्या के रामकोट स्थित अपने आवास हिंदू धाम में दैनिक भास्कर से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी मकर संक्रांति अर्थात 14 जनवरी को हुए रामलाल का दर्शन कर देश एवं समाज के कल्याण के लिए उनसे प्रार्थना करेंगे।

चंपत राय से भेंट होने पर जो कुछ बचा खुचा है वह भी ठीक हो जाएगा विनय कटियार ने बताया कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से लखनऊ में हुई उनकी मुलाकात केवल शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से उनकी व्यक्तिगत कोई नाराजगी नहीं है। राम लला ने चाहा तो मकर संक्रांति पर रामलला दर्शन के दौरान राम मंदिर में ही उनसे भेंट होगी। कटियार ने कहा कि रामलला दर्शन के दौरान चंपत राय से भेंट होने पर जो कुछ बचा खुचा है वह भी ठीक हो जाएगा।

करीब 2 साल बाद करने जा रहे रामलला का दर्शन

उन्होंने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामलला का दर्शन करने गए थे। करीब 2 साल हो चुके हैं इस बीच रामलाल का मंदिर बनकर तैयार हो चुका है और मंदिर पर ध्वजारोहण भी हो चुका है। अब रामलला का दर्शन करना स्वाभाविक है जिसे वे करने जा रहे हैं।

उनका निर्णय और टिकट स्वाभाविक होता है उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना उनका अपना निर्णय होता है वह किसी नेता से नहीं मिलते हैं। स्वाभाविक उनका निर्णय होता है और स्वाभाविक उनका टिकट होता है उस पर काम चलता रहता है।

कटियार बोले-कुछ लोगों को सरयू तक पहुंचाना है चुनाव की बेला है दो-चार लोगों को कहीं ना कहीं पहुंचना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या उनकी नगरी है। कुछ लोग बचे हुए हैं उनको सरयू तक पहुंचाना है। किन लोगों को सरयू तक पहुंचना है इस बात को कटियार मुस्कुरा कर टाल गए। उन्होंने कहा कि आप समझ गए होंगे की कुछ लोग करते हैं और कुछ लोग डूबते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *