मुख्य बातें

वर्ल्ड अपडेट्स: उत्तर कोरिया ने जापान के इलाके में बैलिस्टिक मिसाइल दागीं, टोक्यो ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया

वर्ल्ड अपडेट्स:  उत्तर कोरिया ने जापान के इलाके में बैलिस्टिक मिसाइल दागीं, टोक्यो ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया


55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर कोरिया ने रविवार को जापान के इलाके में बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। जापान के पीएम ऑफिस ने इसे लेकर एक इमरजेंसी अलर्ट जारी किया।

स्थानीय समाचार संगठन द जापान टाइम्स ने रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के बयान के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया ने कम से कम दो मिसाइलें दागी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर गिरीं। जापान का यह विशेष आर्थिक क्षेत्र उसके तट से 200 नॉटिकल मील यानी करीब 370 किलोमीटर तक फैला हुआ है और मिसाइलें जापान सागर में गिरीं।

इसी रिपोर्ट में रक्षा मंत्री कोइजुमी के हवाले से आगे कहा गया,“उत्तर कोरिया की बार-बार की जा रही बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च जैसी कार्रवाइयां हमारे क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं।”

अधिकारी ने यह भी दावा किया कि मिसाइलों ने करीब 950 किलोमीटर की दूरी तय की। इसका मतलब यह है कि दक्षिणी जापान का बड़ा हिस्सा इनकी मारक दूरी में आ जाता है, जिसमें अमेरिका और जापान की सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज के अहम सैन्य अड्डे भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *