पंचकूला पुलिस ने पिंजौर क्षेत्र के सुखोमाजरी बाइपास के पास अवैध खनन सामग्री से लदे एक टिप्पर को पकड़ा है। ड्राइवर के पास ई-रवाना बिल नहीं था। यह कार्रवाई बीती रात करीब 8 बजे पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह के नेतृत्व में एक सूचना के आधार पर की गई। सुखोमाजरी बाइपास पर संदिग्ध टिप्पर को रोकने के बाद, पुलिस टीम ने वाहन की जांच की। ड्राइवर से ई-रवाना बिल मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टिप्पर को जब्त कर अमरावती चौकी में खड़ा करवा दिया। पुलिस की चेतावनी, अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं इसके बाद खनन विभाग को सूचित किया गया। विभाग की मौजूदगी में आज वाहन को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंचकूला पुलिस की विभिन्न टीमें अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर भविष्य में भी ऐसी छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
