मुख्य बातें

हिमाचल में तीन दिन साफ रहेगा मौसम: 6 जनवरी को हल्की बारिश-बर्फबारी; पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, घने कोहरे का अलर्ट – Shimla News

हिमाचल में तीन दिन साफ रहेगा मौसम:  6 जनवरी को हल्की बारिश-बर्फबारी; पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, घने कोहरे का अलर्ट – Shimla News

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम साफ बना रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क (सूखा) बना रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD), शिमला के अनुसार, राज्य के निचले, मध्य और अधिकांश ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।

.

हालांकि, विभाग का अनुमान है कि 6 जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, लेकिन इसका प्रभाव सीमित रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने 4 से 6जनवरी तक निचले पहाड़ी और मैदानी जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में सुबह और रात के समय दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति भी बन सकती है। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

हिमाचल प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

कुकुमसेरी -7.0
टाबो -6.4
कल्पा -2.2
भुंतर 1.5
पालमपुर 1.0
मनाली 0.2
नारकंडा 0.4
रिकांगपिओ 0.6
सियोबाग 0.8
शिमला 4.5
धर्मशाला 4.2
कांगड़ा 4.6
हमीरपुर 5.4
मंडी 5.7
बिलासपुर 8.0

न्यूनतम तापमान कें बढ़ोत्तरी की संभावना

इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। अधिकतम तापमान में भी अगले 3-4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के संकेत हैं। हाल ही में, कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -7 डिग्री सेल्सियस और बिलासपुर के बजौरा में अधिकतम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इस अवधि में भारी बारिश, व्यापक बर्फबारी या आंधी-तूफान की कोई संभावना नहीं है। केवल 6 जनवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

वाहन चालकों को कोहरे में सावधानी बरतने की सलाह

लोगों को सुबह और शाम के समय घने कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के उपाय करने चाहिए। किसानों और बागवानों को पाले की आशंका को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *