मुख्य बातें

महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता फिर पुलिस सेवा में: सीएम यादव ने निभाया वादा; डीजीपी ने क्रिकेटर के पिता को सेवा में रखने जारी किया आदेश – Bhopal News

महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता फिर पुलिस सेवा में:  सीएम यादव ने निभाया वादा; डीजीपी ने क्रिकेटर के पिता को सेवा में रखने जारी किया आदेश – Bhopal News

क्रांति गौड़ का सम्मान करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो)।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर और मध्यप्रदेश की प्रतिभावान खिलाड़ी क्रांति गौड़ से किए वादे को निभाते हुए उनके पिता मुन्ना सिंह की वर्षों से निलंबित नौकरी को सोमवार को पुनः बहाल करा दिया है। डीजीपी ने इसके आदेश जारी कर दिए

.

महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रदेश की प्रतिभाशाली क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सम्मान किया था। इस दौरान क्रांति के बताए जाने पर सीएम यादव ने क्रांति से उनके पिता की नौकरी बहाल करने का आश्वासन दिया था जिसे उन्होंने नियमों के तहत निभाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा मुन्ना सिंह को पुनः सेवा में बहाल कर दिया गया है। गौरतलब है कि मुन्ना सिंह, मध्यप्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत थे, वर्ष 2012 में चुनावी ड्यूटी के दौरान लापरवाही के कारण निलंबित कर दिए गए थे। बीते 13 वर्षों से लंबित यह मामला अब मुख्यमंत्री की पहल से सकारात्मक समाधान तक पहुंचा है।

क्रांति गौड़ का सपना हुआ साकार

इस निर्णय से गौड़ परिवार को न केवल आर्थिक और सामाजिक संबल मिला है, बल्कि क्रांति गौड़ का वह सपना भी साकार हुआ है, जिसमें वे अपने पिता को सम्मानपूर्वक पुलिस वर्दी में सेवानिवृत्त होते देखना चाहती थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *