मुख्य बातें

चंडीगढ़ में पत्नी के पेट में घोंपा चाकू: बेटा बोला- पहले गालियां दीं, फिर हमला किया; पति गिरफ्तार – Chandigarh News

चंडीगढ़ में पत्नी के पेट में घोंपा चाकू:  बेटा बोला- पहले गालियां दीं, फिर हमला किया; पति गिरफ्तार – Chandigarh News


चंडीगढ़ में घरेलू विवाद के चलते पति ने मारा पत्नी को चाकू।

चंडीगढ़ के धनास की कच्ची कॉलोनी में घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बेटे क

.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान महाजन के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि महाजन उसका पिता है, लेकिन वह काफी समय से उनसे अलग रह रहा है। अलग रहने की वजह पिता द्वारा शराब पीकर रोजाना उसकी मां पार्वती के साथ मारपीट करना बताया गया। इसी कारण परिवार धनास की कच्ची कॉलोनी में रहने लगा।

पत्नी को चाकू मारने वाला आरोपी पती महाजन।

बहस के बाद मारा चाकू

राकेश कुमार के अनुसार, उसकी मां पार्वती सेक्टर-19 में काम करती है। सोमवार रात करीब 9 बजे के बाद, छुट्टी के बाद उसके पिता जबरदस्ती अपनी रेहड़ी पर उसे बैठाकर धनास ले आए। उस समय उसके साथ उसका भांजा और भाई भी मौजूद थे। आरोप है कि आरोपी नशे में था और उसने पहले गालियां दीं, फिर चाकू निकालकर पार्वती के पेट पर वार कर दिया, जबकि एक वार हाथ पर भी लगा।

हमले के बाद महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सहारनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला को इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल में दाखिल कराया गया।

चांदी की पायल को लेकर भी हुआ था विवाद

शिकायत में राकेश यह भी आरोप लगाया गया कि घटना से पहले चांदी की पायल को लेकर विवाद हुआ था। राकेश कुमार ने बताया कि उसकी मां ने उसकी शादी के दिन रीति-रिवाज के अनुसार पायल उसकी पत्नी को दी थी, जिस पर आरोपी यह कहकर झगड़ा कर रहा था कि पायल उसकी पत्नी की है, न कि बहू की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *