मुख्य बातें

हमीरपुर में खाई में गिरी बोलेरो, 2 महिलाएं गंभीर घायल:भरथडी मंदिर के पास हादसा; 6 व्यक्ति सवार थे, लोग बोले- संकेतक नहीं लगाए

हमीरपुर में खाई में गिरी बोलेरो, 2 महिलाएं गंभीर घायल:भरथडी मंदिर के पास हादसा; 6 व्यक्ति सवार थे, लोग बोले- संकेतक नहीं लगाए

हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल में बिझड़ी-धंगोटा सड़क मार्ग पर भरथडी मंदिर के पास देर रात एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, सोहारी निवासी बलदेव सिंह का परिवार मथोल से सोहारी स्थित अपने घर लौट रहा था। राजा भरथरी मंदिर करहा के पास अचानक गाड़ी सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। चेतावनी संकेतों की कमी बनी हादसे की वजह जहां यह हादसा हुआ, वहां लोक निर्माण विभाग ने स्पीड ब्रेकर तो लगाए हैं, लेकिन नियमों के विपरीत न तो ‘आगे गति अवरोधक है’ जैसा कोई चेतावनी संकेत लगाया गया था और न ही स्पीड ब्रेकर पर सफेद पेंट किया गया था। इससे चालकों को गति अवरोधक का पता नहीं चल पाता और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने की बचाव में मदद हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बिझड़ी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया। दो महिलाओं की हालत नाजुक घायलों में पूनम और अर्चना नामक दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। बड़सर के डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि दो महिलाओं की हालत नाजुक है। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क पर चेतावनी संकेतों की कमी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *