मुख्य बातें

लुधियाना में फैक्ट्री में गोरखपुर के युवक की मौत: दोस्त बोला-मौत के 3 घंटे बाद आया फैक्ट्री से फोन, साजिश की आशंका – Ludhiana News

लुधियाना में फैक्ट्री में गोरखपुर के युवक की मौत:  दोस्त बोला-मौत के 3 घंटे बाद आया फैक्ट्री से फोन, साजिश की आशंका – Ludhiana News

पंजाब के लुधियाना में गुरु विहार इलाके में एक फैक्ट्री एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का शव जमीन पर पड़ा देख फैक्ट्री मालिकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंचकी। मृतक युवक के शव को कब्जे में

.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल वजह का पता चलेगा। मृतक की पहचान रोहित निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है। लुधियाना में वह किराए के कमरे में रहता था।

2 से 3 घंटे बाद मौत का सूचना मिली

जानकारी देते हुए मृतक के दोस्त दिनेश ने कहा कि उसे फैक्ट्री से फोन करीब 2 से 3 घंटे बाद आया, जब रोहित की मौत हो चुकी थी। रोहित फैक्ट्री में कंप्यूटर मशीन पर काम करता था। जैसे ही इस बात का पता चला तो मौके पर पहुंचा। पुलिस में मौके पर पहुंची।

दिनेश का कहना है कि हमें शक है कि रोहित के साथ कोई साजिश हुई है। उसका कभी किसी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ था। रोहित के परिवार को सूचना दे दी गई है। हमें मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। रोहित मेरे साथ ही किराए के कमरे में रहता था।

ASI भीम चंद ने कहा कि नगेश हौजरी फैक्ट्री में युवक की मौत सूचना हिली थी। मौके पर पहुंच कर जांच की गई। फिलहाल युवक की हार्ट अटैक से मौत आशंका है। इसकी आयु करीब 30 साल है। रोहित के परिजनों को सूचना दे दी गई है।वे जल्द लुधियाना पहुंच जाएंगे। राहों रोड पर गुरु विहार इलाके में रोहित रहता है। मौके पर हमने देखा कि बाथरुम के पास काफी खून निकला था। परिजनों के आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *