मुख्य बातें

सूरजपुर में भाजपा ने ‘जी-राम-जी योजना की जानकारी दी: भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा- स्कीम ग्रामीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी – Surajpur News

सूरजपुर में भाजपा ने ‘जी-राम-जी योजना की जानकारी दी:  भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा- स्कीम ग्रामीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी – Surajpur News

सूरजपुर के भाजपा कार्यालय में एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने ‘जी राम जी’ योजना पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

.

सोनी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कर पारदर्शिता लाना है। इसके तहत मजदूरों को 7 दिनों के भीतर भुगतान करने का प्रावधान किया गया है। यदि भुगतान समय पर नहीं होता है, तो मजदूरी की राशि पर कुछ प्रतिशत ब्याज भी दिया जाएगा।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि मनरेगा में जहां 100 दिनों के कार्य का प्रावधान था, वहीं ‘राम जी राम’ योजना में इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इससे मजदूरों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही, रियल टाइम टैगिंग के कारण फर्जी मास्टरोल और जॉब कार्ड पर प्रभावी ढंग से लगाम लगेगी।

इस योजना में महिलाओं को भी प्राथमिकता दी गई है। अखिलेश सोनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सोच है कि ‘जब गांव पढ़ेगा तो देश बढ़ेगा’, और इस योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *