मुख्य बातें

झांसी में जिला कारागार की चौकसी बढ़ाई गई: कन्नौज जेल की घटना के बाद अलर्ट, दिन में 3 बार बंदियों की गिनती होगी – Jhansi News

झांसी में जिला कारागार की चौकसी बढ़ाई गई:  कन्नौज जेल की घटना के बाद अलर्ट, दिन में 3 बार बंदियों की गिनती होगी – Jhansi News

झांसी में कन्नौज की घटना के बाद जिला कारागार की चौकसी बढ़ाई गई है।

झांसी में कन्नौज की घटना के बाद जिला कारागार की चौकसी बढ़ाई गई है। शासन स्तर से मॉनिटरिंग होने के बाद यहां दिन में तीन बार बंदियों की गिनती कराई जा रही है। रात में भी सर्चलाइट के साथ प्रहरी को भी तैनात किया गया है।

.

इसके अलावा कंबलों की भी नियमित तरीके से निगरानी कराई जा रही है। बता दें कि कन्नौज जेल नए साल के जश्न के दौरान दो बंदी भाग निकले थे। इसके बाद से झांसी में चौकसी बढ़ाई गई है।

एक बार गिनती होती थी

कन्नौज जेल से रविवार रात नए साल के जश्न के दौरान दो बंदी भाग निकले थे। इसका पता कई घंटे बाद सोमवार सुबह गिनती के समय हुआ था। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि जेल में सिर्फ एक बार ही गिनती कराई जा रही थी। इसको देखते हुए सभी जेल में अब तीन बार गिनती कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

सुबह-शाम के साथ ही दोपहर को भी प्रत्येक बैरक में गिनती कराई जानी है। बैरक प्रभारी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। ठंड में रात्रिकालीन गश्त भी बढ़ाने को कहा गया है। अभी तक सर्च लाइट का अधिक इस्तेमाल नहीं हो रहा था लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद सर्चलाइट पर प्रहरी को तैनात कर दिया गया है।

बंदियों को दिए जाने वाले कंबलों की भी सुबह शाम नियमित गिनती कराने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि इस घटना के सामने आने के बाद से यहां सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *