मुख्य बातें

बीना में कार ने बाइक सवार और राहगीर को रौंदा: खिमलासा में दो की मौत, चालक गंभीर, दो कार में फंसे – Bina News

बीना में कार ने बाइक सवार और राहगीर को रौंदा:  खिमलासा में दो की मौत, चालक गंभीर, दो कार में फंसे – Bina News


क्षतिग्रस्त बाइक और कार में फंसे चालक।

खिमलासा के बीना रोड पर कृषि उपज मंडी के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार और एक राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार और राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही खिमलासा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

.

मृतकों की पहचान बसाहरी निवासी प्रमोद अहिरवार (35) और राजू उर्फ पप्पू आदिवासी (58) के रूप में हुई है। प्रमोद खिमलासा से सामान लेकर अपने घर जा रहे थे, जबकि राजू ईंट भट्टे पर जा रहे थे। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर इन दोनों को टक्कर मारते हुए सड़क से नीचे उतरकर झाड़ियों में फंस गई।

कार में फंसा चालक।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कार का गेट तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। कार चालक अजीत लोधी (35) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में सवार राघवेंद्र उर्फ डल्लू राजपूत सुरक्षित बताए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार शराब के नशे में थे। पुलिस ने दोनों शवों को बीना सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है, जहां शुक्रवार सुबह उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। खिमलासा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे की अन्य तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *