मुख्य बातें

AAP नेता आतिशी पर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप: पंजाब में BJP, अकाली, कांग्रेस ने मान सरकार को घेरा, मार्लेना बोलीं-मैंने लावारिस कुत्तों पर बात की – Jalandhar News

AAP नेता आतिशी पर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप:  पंजाब में BJP, अकाली, कांग्रेस ने मान सरकार को घेरा, मार्लेना बोलीं-मैंने लावारिस कुत्तों पर बात की – Jalandhar News


भाजपा की तरफ से जारी किया गया आतिशी का वीडियो जिसमें सिख गुरुओं के अपमान का दावा किया गया है।

दिल्ली विधानसभा सत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व मंत्री और CM रही आतिशी मार्लेना के बयान पर पंजाब में सियासत गरमा गई है। इसे लेकर पंजाब भाजपा ने आतिशी का एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह सिख गुरुओं पर कुछ कह रही हैं। भाजपा का दावा है कि इसमें आ

.

इस पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने पलटवार कर कहा कि भाजपा हमेशा पंजाब और सिख विरोधी रही है। यही कारण है कि वो आतिशी का बयान तोड़-मरोड़ कर दिखा रही। भाजपा की तरफ से अपलोड विडियो तेजी से फैल रहा है। इस पर लोगों और पॉलिटिकल पार्टियों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

जानें आतिशी के वीडियो पर किस पार्टी ने क्या कहा…

भाजपा का AAP पर अटैक

भाजपा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भाजपा की सिख गुरु साहिबान के प्रति अपार श्रद्धा है। इसी श्रद्धा के तहत भाजपा सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और शहीदी दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाती आई है, परंतु विपक्षी दलों को यह बात बर्दाश्त नहीं है।

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने दिल्ली विधानसभा में सिख गुरु साहिबानों के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी उनकी सिख भावनाओं के प्रति नफरत का खुला सबूत है। दिल्ली भाजपा नेता सिरसा ने कहा कि जब पूरा सदन गुरु साहिबानों का सम्मान कर रहा था, तब आम आदमी पार्टी की नेत्री आतिशी मार्लेना हमारे गुरु साहिबों का अपमान कर रही थीं! यही हैं इनके असली संस्कार।

आतिशी की टिप्पणी को लेकर अकाली दल के इंस्टा पेज पर किया गया विरोध।

सुखबीर बादल ने कहा-आतिशी पर केस दर्ज हो शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने दिल्ली विधानसभा में हमारे महान गुरु साहिबान के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है, उसने संपूर्ण सिख कौम की भावनाओं को गहरी ठेस और पीड़ा पहुंचाई है। यह आम आदमी पार्टी, इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल और उनके कठपुतली मुख्यमंत्री भगवंत मान की सिख विरोधी मानसिकता का स्पष्ट प्रकटीकरण है। हम मांग करते हैं कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में BNS की धारा 299 के तहत आतिशी मार्लेना के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाए और उनकी दिल्ली विधानसभा की सदस्यता रद्द की जाए।

कैंट विधायक परगट सिंह ने आतिशी के बयान को अपमानजनक बताया।

कैंट विधायक परगट सिंह ने आतिशी के बयान को अपमानजनक बताया।

परगट सिंह बोले-आतिशी की टिप्पणी सिखों पर हमला पंजाब कांग्रेस ने भी भाजपा द्वारा शेयर वीडियो को अपने इंस्टा पर अपलोड कर पंजाब में भगवंत मान को घेरा है। जालंधर कैंट से कांग्रेस एमएलए परगट सिंह ने लिखा- दिल्ली विधानसभा के अंदर विपक्ष की नेता आतिशी ने सिख गुरु साहिबान के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है। ये टिप्पणी हमारी धार्मिक भावनाओं पर सीधा और अस्वीकार्य हमला है। यह बहुत हैरानीजनक है कि आम आदमी पार्टी के नेता यह समझते हैं कि वे विधानसभा के अंदर हमारे गुरु साहिबान का अपमान करके बच सकते हैं। नास्तिक सोच से जन्मी पार्टी का यह अहंकार उसकी मानसिकता को दर्शाता है जिसने अपना नैतिक मापदंड खो दिया है। हमारे गुरु साहिबान ने सरबत दा भला (सबका भला) और ज़ुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की शिक्षा दी है। उन गुरुओं के खिलाफ इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों पर एक कलंक है। आतिशी को सिख और पंजाबी समुदाय से तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

CM मान बोले- भाजपा हमेशा से पंजाब-सिख विरोधी

उधर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा पंजाब और सिख विरोधी रही है। आज फिर उसका पंजाब और सिख विरोधी चेहरा सामने आया है, जब उन्होंने आतिशी जी के वीडियो में, जो लफ्ज़ उन्होंने बोले ही नहीं थे और उसमें गुरु साहिब का नाम जोड़कर गुरु साहिब का अपमान किया।

इस शर्मनाक हरकत पर बीजेपी को सिख जगत और पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी हमेशा धर्म और नफरत की राजनीति करती रही है, लेकिन उनकी यह राजनीति पंजाब में नहीं चलेगी।

आतिशी ने अपनी सफाई में एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा-देखें सच और बीजेपी का झूठ।

आतिशी ने अपनी सफाई में एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा-देखें सच और बीजेपी का झूठ।

आतिशी की सफाई-मैंने लावारिस कुत्तों पर बात की, भाजपा ने सिख गुरुओं का नाम जोड़ा BJP सिख समाज और गुरुओं से नफरत करती है। आज भी इन्होंने गुरुओं का अपमान करते हुए एक घिनौनी हरकत की है। बीजेपी ने गुरु तेग बहादुर जी के नाम को गलत तरीके से इस्तेमाल किया और गुरु का अपमान किया। उन्होंने एक्स पर लिखा-वीडियो में गुरु साहब के बारे में दो झूठ कहे हैं। पहला झूठ ये कि यह वीडियो गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी के 350 साल की चर्चा समाप्त होने के बाद का है, जब एलजी के अभिभाषण पर चर्चा शुरू थी। दूसरा झूठ ये कि इस वीडियो में मैंने बीजेपी के प्रदूषण की चर्चा से बचने और उनके विधान सभा में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हुए प्रोटेस्ट के बारे में कहा है। बीजेपी ने झूठा सब-टाइटल लगाकर गुरु तेग बहादुर जी का नाम उसमें डाला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *