मुख्य बातें

लखनऊ में आज रिकार्ड तोड़ेगी गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा तापमान: सीजन का सबसे गर्म दिन रहने के आसार; 28 अप्रैल के बाद बारिश से मिलेगी राहत – Lucknow News

लखनऊ में आज रिकार्ड तोड़ेगी गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा तापमान:  सीजन का सबसे गर्म दिन रहने के आसार; 28 अप्रैल के बाद बारिश से मिलेगी राहत – Lucknow News

लखनऊ में आज सुबह से तेज धूप निकली है। भीषण गर्मी पड़ रही है। तपन जैसी स्थिति है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री पहुंचेगा। इससे आज लखनऊ सीजन का सबसे गर्म दिन होगा। हीट वेव का असर बना रहेगा। लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सीजन में सबसे अधिक रहा, लेकिन यह रिकार्ड आज सोमवार को टूटने का आसार है। अधिकतम आर्द्रता 51 फीसदी रही। न्यूनतम आर्द्रता 17 फीसदी रही। देखिए मौसम की 2 तस्वीरें… बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी देगी राहत गर्मी और लू का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव होने से लू का असर हल्का होगा, लेकिन आज लखनऊ में लू चलने की संभावना बनी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 अप्रैल से मौसम बदलना शुरू होगा। 2 8 अप्रैल तक इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जो मई की शुरुआत तक जारी रहने की संभावना है। बारिश और बादलों के असर से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे 28 अप्रैल से लू की स्थिति में और सुधार होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *