मुख्य बातें

जहानाबाद में यदुनंदन महतो की 123वीं जयंती: सांसद सुरेंद्र यादव ने दी श्रद्धांजलि, समाज और राजनीति में उनके योगदान को याद किया – Jehanabad News

जहानाबाद में यदुनंदन महतो की 123वीं जयंती:  सांसद सुरेंद्र यादव ने दी श्रद्धांजलि, समाज और राजनीति में उनके योगदान को याद किया – Jehanabad News


जहानाबाद में यदुनंदन महतो की प्रतीमा।

जहानाबाद में यदुनंदन महतो की 123वीं जयंती मनाई गई। इस समारोह का उद्घाटन स्थानीय सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया।

.

सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने यदुनंदन महतो को अपनी राजनीतिक प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि महतो उनके राजनीतिक गुरु रहे हैं और उन्हीं की प्रेरणा से वे राजनीति में सक्रिय हुए तथा इस मुकाम पर पहुंचे। सांसद ने कहा कि यह जयंती समारोह उनके लिए एक पर्व के समान है और हर साल 9 जनवरी को उनकी जयंती मनाकर उन्हें याद किया जाता है।

पढ़ाई पूरी करने के बाद राजनीति में कदम रखा ​​​​​​​ऑवीरेंद्र प्रसाद डांगी ने बताया कि यदुनंदन महतो ने 1926 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद राजनीति में कदम रखा। उन्होंने उस दौर में ‘त्रिवेणी संगम’ नामक एक पार्टी का गठन किया।

महतो ने पिछड़े वर्ग के समाज को राजनीति के प्रति जागरूक करने का काम किया। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समाज में धीरे-धीरे राजनीतिक सक्रियता आई डांगी ने बताया कि यदुनंदन महतो ने आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के बावजूद अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाई। उनकी इस प्रेरणा से समाज के लोगों में चेतना बढ़ी, जिससे धीरे-धीरे राजनीतिक सक्रियता आई और समाज का उत्थान हुआ। आज समाज सभी क्षेत्रों, चाहे वह राजनीतिक हो या शिक्षा का, में अपना मुकाम हासिल कर रहा है।

यदुनंदन महतो के नाम पर एक संस्था भी चलाई जाती है, जिसके माध्यम से विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उनकी जयंती इसी प्रेरणा को बनाए रखने के लिए मनाई जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *