मुख्य बातें

18 हाथियों ने उजाड़ी किसानों की मेहनत: रामगढ़ के कांकेबार में फसल किया बरबाद, रतजगा कर खेती बचाने की मजबूरी, वन विभाग बेपरवाह – Ramgarh (Jharkhand) News

18 हाथियों ने उजाड़ी किसानों की मेहनत:  रामगढ़ के कांकेबार में फसल किया बरबाद, रतजगा कर खेती बचाने की मजबूरी, वन विभाग बेपरवाह – Ramgarh (Jharkhand) News


रामगढ़ जिले के कांकेबार गांव में बीती रात किसानों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। करीब 18 हाथियों के झुंड ने गांव के खेतों में घुसकर आलू, प्याज, लहसुन और सरसों की फसलों को पूरी तरह रौंद डाला। सुबह जब किसान खेतों की ओर पहुंचे तो हर तरफ तबाही का

.

महीनों की मेहनत कुछ ही घंटों में मिट्टी में मिल चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के अचानक गांव में घुसने से अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

जंगली हाथी ने आलू, प्याज, लहसुन और सरसों की फसलों को पूरी तरह रौंद डाला।

किसानों पर रोजी-रोटी का सबसे बड़ा संकट

फसल बर्बादी का असर सबसे ज्यादा महिला किसानों पर पड़ा है। प्रभावित महिला किसानों ने बताया कि खेती ही उनके परिवार की आय का एकमात्र साधन है। हाथियों द्वारा फसलें नष्ट किए जाने से उनके सामने भोजन, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।

फुलेश्वरी देवी ने बताया कि आलू, प्याज, लहसुन और सरसों की पूरी फसल खत्म हो चुकी है। उनका कहना है कि खेत और घर की दूरी महज 100 मीटर है, ऐसे में हर रात डर के साये में गुजरती है। अब यहां रहना भी मुश्किल लगने लगा है।

हाथी के द्वारा बरबाद की गई आलू की फसल

हाथी के द्वारा बरबाद की गई आलू की फसल

रातभर जागकर खेत बचाने की मजबूरी

ग्रामीणों और किसानों ने बताया कि हाथियों के डर से उन्हें रातभर जागना पड़ता है। कई बार मशाल, ढोल और पटाखों से हाथियों को भगाने की कोशिश की गई, लेकिन झुंड बड़ा होने के कारण प्रयास नाकाम रहे।

किसानों का आरोप है कि वन विभाग को फोन करने के बावजूद अधिकारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचते। नुकसान के आकलन के लिए गठित समिति के सदस्य भी अब तक गांव नहीं पहुंचे हैं, जिससे किसानों में नाराजगी और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

किसान सुरेंद्र महतो ने बताया कि उनकी आलू की पूरी फसल नष्ट हो गई है और अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद ही सहारा है।

किसान सुरेंद्र महतो ने बताया कि उनकी आलू की पूरी फसल नष्ट हो गई है और अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद ही सहारा है।

मुआवजे के भरोसे बैठे किसान, प्रशासन पर टिकी नजर

किसान सुरेंद्र महतो ने बताया कि उनकी आलू की पूरी फसल नष्ट हो गई है और अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद ही सहारा है। वहीं वन विभाग के रेंजर बटेश्वर पासवान ने कहा कि विभाग की टीम इलाके में लगातार कैंप कर रही है।

हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामगढ़ जिले के टांकेवा क्षेत्र में 18 हाथियों का झुंड मौजूद है। रेंजर के अनुसार, जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें फॉर्म भरकर देना होगा ताकि मुआवजा दिया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *