मुख्य बातें

कांग्रेस नेताओं ने बताया मनरेगा को ग्रामीण भारत की जीवनरेखा: बोले- इसे कमजोर करना गरीब, किसान और मजदूर विरोधी सोच, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – Bhadohi (Sant Ravidas Nagar) News


मोहम्मद फ़िरोज़ खान | भदोही (संत रविदास नगर)1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भदोही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को मनरेगा को बचाने के लिए ज्ञानपुर के गांधी पार्क में एक दिवसीय उपवास रखा। पार्टी जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की निंदा की गई।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय और जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को समय पर काम और मजदूरी नहीं मिल पा रही है, जिससे ग्रामीण गरीबों का जीवन संकट में है।

मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर सुरेशचंद्र मिश्र और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र दुबे राजन ने दावा किया कि सरकार मनरेगा को समाप्त करने की साजिश रच रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस साजिश के खिलाफ सड़क से संसद तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।

निवर्तमान प्रदेश सचिव राकेश मौर्य और राष्ट्रीय सहसंयोजक किसान कांग्रेस सोशल मीडिया विकास मिश्र ने मनरेगा को ग्रामीण भारत की जीवनरेखा बताया। उन्होंने कहा कि इसे कमजोर करना गरीब, किसान और मजदूर विरोधी सोच को दर्शाता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस ने मनरेगा में तत्काल पर्याप्त बजट आवंटन, मजदूरी दर में वृद्धि और लंबित भुगतान शीघ्र करने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि जब तक ये मांगें पूरी नहीं होतीं, ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ जारी रहेगा।

उपवास कार्यक्रम में पं. दीनानाथ दुबे, प्रेम बिहारी उपाध्याय, राजेश दुबे, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, सुबुक्तगीन अंसारी, त्रिलोकीनाथ बिंद, मृत्युंजय पांडेय, हसनैन अंसारी, जिला दुबे, दीपक पांडेय, स्वालेह अंसारी, जज लाल राय, राजेंद्र मौर्य, संजय जायसवाल, नाजिम अली, अवधेश पाठक, शिवपूजन मिश्र, महेश मिश्र, सरफराज अहमद और डॉ. महेंद्र यादव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *