मुख्य बातें

लुधियाना में ज्वेलर से लूट का मामला: मलेरकोटला जाते दिखे पुलिस को बदमाश, पिस्टल दिखाकर दुकानदार बनाया था बंधक,चाकू मारकर लूटे गहने – Ludhiana News

लुधियाना में ज्वेलर से लूट का मामला:  मलेरकोटला जाते दिखे पुलिस को बदमाश, पिस्टल दिखाकर दुकानदार बनाया था बंधक,चाकू मारकर लूटे गहने – Ludhiana News

लुधियाना के पॉश इलाके एटीआई रोड पर दो दिन पहले बदमाशों ने एक ज्वेलर को पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर लूटा। विरोध करने पर उसके चाकू भी मारे। लूट के इस केस को सुलझाने के लिए थाना शिमलापुरी की पुलिस लगातार कई जगह रेड कर चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ अभी खाली है। इतना जरूर पता चला है कि पुलिस को सेफ सिटी कैमरों आदि की मदद से दोनों लुटेरे मलेरकोटला की तरफ जाते दिखे है। पुलिस का दावा है कि जल्द दोनों लुटेरों को दबोच लिया जाएगा। पुलिस ने घटना स्थल पर भी पिछले 1 हफ्ते की फूटेज खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि लुटेरे कब से इलाके की रेकी कर रहे थे। इस मामले में थाना शिमलापुरी के एसएचओ जतिंदर ने कहा कि कुछ जगहों से लोकेशन मिली है। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। ये था पूरा मामला 22 मई एटीआई रोड पर दो हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर रघुबीर ज्वेलर के दुकानदार रणजीत सिंह को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया और लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने रणजीत पर चाकू से हमला भी किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 11:37 बजे रघुबीर ज्वेलर्स की दुकान पर हुई। उस समय दुकान मालिक रणजीत सिंह अपने परिचित से फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान मुंह ढके हुए दो युवक दुकान में दाखिल हुए। एक आरोपी ने आते ही रणजीत सिंह पर पिस्टल तान दी, जबकि दूसरा आरोपी तिजोरी की ओर बढ़ गया। जब बदमाशों ने तिजोरी की चाबी मांगी तो ज्वेलर ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। घायल होने के बावजूद ज्वेलर ने तिजोरी खोलने से मना किया, लेकिन बदमाशों ने जबरन हमला कर उसे काबू में कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपी दुकान में रखे सोने-चांदी के गहने, अंगूठियां और अन्य कीमती सामान बैग में भरकर फरार हो गए। जाते समय आरोपी ज्वेलर का मोबाइल फोन और एक्टिवा भी अपने साथ ले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *