मुख्य बातें

गोरखपुर सहित 10 जिलों में घना कोहरा छाया: बफीर्ली हवा से कांपे लोग, आजमगढ़ रहा सबसे ठंडा – Varanasi News

गोरखपुर सहित 10 जिलों में घना कोहरा छाया:  बफीर्ली हवा से कांपे लोग, आजमगढ़ रहा सबसे ठंडा – Varanasi News


यूपी में पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवा से कंपकंपी छूट रही है। आज गोरखपुर सहित 10 जिलों में घना कोहरा छाया है। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसा महसूस करा रही हैं। ठंड इतनी है कि बाइक चलाने पर हाथ सुन्न हो जा रहा है।

.

पिछले 24 घंटे की बात करें तो आजमगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां का पारा 3.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा-

देर रात-आज सुबह प्रदेश में कुछ स्थानों पर पड़े घने कोहरे के उपरांत उत्तरी पाकिस्तान एवं संलग्न पंजाब पर मध्य क्षोभमण्डल में संकेंद्रित पश्चिमी विक्षोभ तथा इससे ऊपरी क्षोभमंडल तक विस्तृत द्रोणी के कारण हरियाणा पर बने।

गोरखपुर सहित 10 जिलों में घना कोहरा छाया:  बफीर्ली हवा से कांपे लोग, आजमगढ़ रहा सबसे ठंडा – Varanasi News

उत्प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ने से कोहरे की परत सुबह जल्दी छटने से पूर्वी तराई के इक्का-दुक्का स्थानों को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर दिन के तापमान में औसतन 3-6°C तक की उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

  • 8वीं तक स्कूल बंद: लखनऊ, कौशांबी, मेरठ, कानपुर में 8वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद हैं। बाकी कक्षाएं सुबह 10 बजे से चलेंगी। शाहजहांपुर में 12वीं तक स्कूल 14 जनवरी तक, जबकि मथुरा, प्रयागराज, बरेली, अंबेडकरनगर, कन्नौज और चंदौली में 10 जनवरी तक बंद हैं।

मौसम की तस्वीरें देखिए-

काशी में कड़ाके की ठंड की वजह से घाटों पर सन्नाटा पसरा है।

काशी में कड़ाके की ठंड की वजह से घाटों पर सन्नाटा पसरा है।

मथुरा में हाथियों को गर्म कपड़े पहनाए गए हैं। बाड़ों में हैलोजन लैंप और तिरपाल की चादरें लगाई गई हैं।

मथुरा में हाथियों को गर्म कपड़े पहनाए गए हैं। बाड़ों में हैलोजन लैंप और तिरपाल की चादरें लगाई गई हैं।

हाथरस में कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई।

हाथरस में कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई।

शाहजहांपुर में कड़ाके की ठंड की वजह से अलाव के पास गाय और डॉग भी बैठे दिखाई दिए।

शाहजहांपुर में कड़ाके की ठंड की वजह से अलाव के पास गाय और डॉग भी बैठे दिखाई दिए।

गोरखपुर में सुबह लोग गलन से बचने के लिए अलाव जलाकर बैठे नजर आए।

गोरखपुर में सुबह लोग गलन से बचने के लिए अलाव जलाकर बैठे नजर आए।

कल से बढ़ेगा तापमान

अतुल कुमार सिंह ने कहा – पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने तथा पुनः उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से 12 जनवरी से तापमान में 2-3°C की गिरावट आने से शाम से सुबह की ठंड बढ़ने के बावजूद दिन में धूप निकलने से ठंड का प्रभाव कम रहने की संभावना है।

घने कोहरे वाले जिले

बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, संतकबीरनगर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *