मुख्य बातें

अमृतसर में लोहड़ी पर पतंगबाजी PHOTOS: युवक ने उड़ाई 24 फुट की पतंग, गोल्डन टेंपल में टेका माथा, भंगड़ा डाला – Amritsar News

अमृतसर में लोहड़ी पर पतंगबाजी PHOTOS:  युवक ने उड़ाई 24 फुट की पतंग, गोल्डन टेंपल में टेका माथा, भंगड़ा डाला – Amritsar News


बीजेपी नेता अक्षय शर्मा लोहड़ी पर पतंगबाजी करते हुए।

अमृतसर में लोहड़ी का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कड़ाके की सर्दी और घनी धुंध के बावजूद नौजवान सुबह से ही छतों पर पतंगबाजी की। इस दौरान एक युवक द्वारा 24 फुट की पतंग उड़ाई गई। शहर में डीजे पर पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं। वहीं श्रद्धालु आध

.

यह पर्व देशभर में श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाया जाता है। यह सर्दियों के अंत और नई फसल के आगमन का प्रतीक है। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अग्नि जलाकर, पारंपरिक गीत गाकर और खुशियां बांटकर लोहड़ी का उत्सव मनाया।

अमृतसर में, ऐतिहासिक कंपनी बाग में कंपनी बाग एसोसिएशन ने सुबह लोहड़ी का त्योहार बड़े सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की। अग्नि में रेवड़ी, मूंगफली, तिल, मक्के के दाने और गजक अर्पित की गईं। बाद में इन प्रसादों को आपस में बांटा गया।

पंजाब पुलिस के जवाब पतंगबाजी का मजा लेते हुए।

लोहड़ी के पारंपरिक गीत गाए

कार्यक्रम के दौरान “सुंदर मुंदरिए हो” जैसे पारंपरिक लोहड़ी गीत गाए गए। ढोल की थाप पर भांगड़ा और गिद्दा भी प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और खुशी से भर गया।

इस मौके पर एसोसिएशन के मुकेश ठाकुर सहित सभी सदस्यों ने देशवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से चाइना डोर का पूरी तरह त्याग करने और केवल साधारण सूती डोर से ही पतंगबाजी करने की अपील की।

सदस्यों ने बताया कि चाइना डोर के कारण कई जानें जा चुकी हैं और यह पक्षियों के लिए भी घातक साबित हो रही है, जिससे आसमान में पक्षियों की संख्या कम हो गई है।

एसोसिएशन के सदस्यों ने यह भी कहा कि त्योहार के दौरान शराब पीकर हुड़दंग और लड़ाई-झगड़ा करना लोहड़ी की भावना के विपरीत है। उन्होंने संदेश दिया कि लोहड़ी हमें परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर खुशी और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की सीख देती है।

यहां देखिए PHOTOS…

सैकड़ों पतंगों के साथ युवक।

सैकड़ों पतंगों के साथ युवक।

24 फिट की पतंग उड़ाने के लिए तैयार युवक।

24 फिट की पतंग उड़ाने के लिए तैयार युवक।

गोल्डन टेंपल का लोहड़ी पर अलौकिक नजारा।

गोल्डन टेंपल का लोहड़ी पर अलौकिक नजारा।

लोहड़ी पर छतों पर पतंग उड़ाते नौजवान।

लोहड़ी पर छतों पर पतंग उड़ाते नौजवान।

कंपनी बाग में लोहड़ी मनाते एसोसिएशन के सदस्य।

कंपनी बाग में लोहड़ी मनाते एसोसिएशन के सदस्य।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *