मुख्य बातें

बरनाला के डायमंड होटल में पुलिस का छापा: देह व्यापार के आरोप में महिला समेत तीन गिरफ्तार, होटल प्रबंधन की भूमिका जांच के घेरे में – Barnala News

बरनाला के डायमंड होटल में पुलिस का छापा:  देह व्यापार के आरोप में महिला समेत तीन गिरफ्तार, होटल प्रबंधन की भूमिका जांच के घेरे में – Barnala News

पंजाब के बरनाला जिले में पुलिस ने शहर में चल रहे कथित देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डायमंड होटल में छापा मारकर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा है और ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जा रही है। थाना सिटी-1 बरनाला में तैनात एएसआई लखविंदर सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी एक मुखबिर ने डायमंड होटल में अवैध गतिविधियों की जानकारी दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर होटल में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुस्कान (पुत्री मोहम्मद रफी, निवासी किला मोहल्ला, आईटीआई लड़कियां स्कूल के नजदीक, बरनाला), राजिंदर सिंह (पुत्र सुंदर सिंह, निवासी जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड) और दीपेंद्र चंद्र पांडे (पुत्र आनंद बल्लभ पांडे, निवासी जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से आवश्यक सबूत भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी होटल में ग्राहकों को बुलाकर कथित तौर पर अवैध गतिविधियां चला रहे थे। पुलिस अब इस मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है कि उन्हें इस धंधे की जानकारी थी या नहीं। थाना सिटी-1 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *