मुख्य बातें

मेरठ में जिस्मफरोशी की सूचना पर स्पा सेंटरों पर छापा: शहर में चार अलग-अलग स्थान पर एसपी सिटी ने की कार्रवाई, 20 युवतियां हिरासत में – Meerut News

मेरठ में जिस्मफरोशी की सूचना पर स्पा सेंटरों पर छापा:  शहर में चार अलग-अलग स्थान पर एसपी सिटी ने की कार्रवाई, 20 युवतियां हिरासत में – Meerut News

मेरठ में मंगलवार शाम पुलिस ने स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर खलबली मचा दी। सूचना मिली थी कि अवैध रूप से चल रहे इन सेंटरों में अनैतिक कार्य हो रहे हैं।

.

चार अलग-अलग स्थान पर की गई इस कार्रवाई में 20 युवतियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। सभी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के दफ्तर में रखा गया है।

एक नजर डालते हैं कार्रवाई पर

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर में कई स्थानों पर अवैध रूप से स्पा सेंटर चलाए जा रहे हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को इन्हें तलाशने की जिम्मेदारी दी गई। जल्द ही सभी का पता निकाल भी लिया गया। मंगलवार शाम SP CITY आयुष विक्रम सिंह और CO सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने संयुक्त रूप से इन इस्पात सेंट्रो पर छापा मार दिया।

छापे की कार्रवाई से मचा हड़कंप

पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। दो स्पा सेंटर मंगल पांडे नगर में संचालित मिले हैं। एक स्पा सेंटर गढ़ रोड पर है और चौथा स्पा सेंटर दिल्ली रोड स्थित एक बड़े मॉल में पकड़ा गया है। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि किसी भी स्पा सेंटर के पास कोई वैध कागज नहीं है। एक व्यक्ति के द्वारा मसाज पार्लर के नाम से सर्टिफिकेट दिखाया गया है जो पूरी तरह फर्जी प्रतीत हो रहा है।

20 युवतियों को लिया गया हिरासत में

पुलिस ने चारों स्पा सेंटरों से 20 युवतियों को हिरासत में लिया है। इनमें चार मैनेजर शामिल हैं। यह चारों मैनेजर ही इस पूरे काम को संभाल रहे थे। बताया जाता है कि पुलिस ने मौके से किसी युवक को नहीं पकड़ा लेकिन काफी कुछ ऐसी सामग्री मिली है जो स्पा सेंटरों के राज से पर्दा उठा रही हैं। कुछ रजिस्टर भी मिले हैं जिनमें काफी ग्राहकों के नाम भी लिखे हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *