मुख्य बातें

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा: निफ्टी में भी करीब 70 अंक की तेजी; बैंकिंग, ऑटो और IT सेक्टर में खरीदारी

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा:  निफ्टी में भी करीब 70 अंक की तेजी; बैंकिंग, ऑटो और IT सेक्टर में खरीदारी


मुंबई19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 13 जनवरी को तेजी है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 84,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 70 अंक की तेजी है। ये 25,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर मे तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी के मीडिया सेक्टर में 1.12% की तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.80% ऊपर 4,661 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 3.08% ऊपर 53,540 पर ट्रेड कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.94% ऊपर 26,858 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.035% नीचे 4,163 पर कारोबार कर रहा है।
  • 12 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.17% चढ़कर 49,590 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.26% चढ़ा। S&P 500 में 0.16% की तेजी रही।

भारत कोकिंग कोल का आईपीओ का आखिरी दिन

मेनलाइन सेगमेंट में ‘भारत कोकिंग कोल’ (BCCL) का आईपीओ में अप्लाई करने का आज आखिरी दिन है। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर ₹13,800 निवेश करने होंगे।

विदेशी निवेशकों ने ₹3,638 करोड़ के शेयर बेचे

  • 12 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹3,638 करोड़ के शेयर बेचे।
  • इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹5,839 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में तेजी रही

शेयर बाजार 12 जनवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 302 अंक चढ़कर 83,878 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 107 अंक की बढ़त रही, यह 25,790 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में बढ़त रही। आज एनर्जी, मेटल और बैंकिंग शेयर्स चढ़े हैं। वहीं रियल्टी, ऑटो, मीडिया और फार्मा शेयर्स में गिरावट रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *