मुख्य बातें

जालंधर देहाती CIA टीम की बड़ी कार्रवाई: कार समेत हेरोइन तस्कर गिरफ्तार; गांव ब्यास के नजदीक डैशबोर्ड से 101 ग्राम हेरोइन बरामद – Jalandhar News

जालंधर देहाती CIA टीम की बड़ी कार्रवाई:  कार समेत हेरोइन तस्कर गिरफ्तार; गांव ब्यास के नजदीक डैशबोर्ड से 101 ग्राम हेरोइन बरामद – Jalandhar News

जालंधर देहात CIA पुलिस मुलाजिम जानकारी देते हुए।

जालंधर।CIA स्टाफ जालंधर देहाती टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को कार समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 101 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवेज सिद्धू उर्फ घोड़ा पुत्र जोगिंदर मसीह,

.

यह कार्रवाई SSP हरविंदर सिंह विर्क, SP डॉ. मुकेश कुमार DSP (इन्वेस्टिगेशन) इंद्रजीत सिंह जालंधर देहाती के निर्देशों पर CIA स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्प बाली की टीम द्वारा की गई।

पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

SSP हरविंदर सिंह विर्क ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि ASI परविंदर सिंह की लीडरशिप में CIA स्टाफ की एक टीम को पुलिस स्टेशन आदमपुर/भोगपुर एरिया में पेट्रोलिंग के लिए भेजा गया था। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस पार्टी जंडू सिंघा से अलावलपुर होते हुए गांव ब्यांस पहुंची, तो गांव ब्यांस की लिंक रोड पर एक सफेद अर्टिगा कार (PB-01-G-0301) खड़ी दिखाई दी।

कार में बैठा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और अचानक गाड़ी भगाने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी गाड़ी आगे लगाकर कार को रोक लिया।

डैशबोर्ड से मिली 101 ग्राम हेरोइन

पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड से 101 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना आदमपुर, जालंधर देहाती में आरोपी के खिलाफ धारा 21-B, 61-85 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जल्दी अमीर बनने के लालच में बना तस्कर

SSP ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का तस्कर है, जो जल्दी अमीर बनने के लालच में हेरोइन बेचने लगा था। वह कपूरथला जिले के हमीरा और सुभानपुर इलाकों से सस्ते दामों पर हेरोइन लाकर आदमपुर और भोगपुर क्षेत्रों में सप्लाई करता था।

ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से उसके चल रहे ड्रग नेटवर्क का भी भंडाफोड़ हुआ है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उससे यह पता लगाया जा सके कि वह हेरोइन कहां से लाता था, किन-किन को सप्लाई करता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस रिमांड के दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *