मुख्य बातें

पलामू में LIC एजेंट की मशीन में फंसकर मौत: दो घंटे तक फंसा रहा, परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव ले गए गांव – Palamu News



पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक एलआईसी एजेंट की पुआल काटने वाली मशीन में फंसकर मौत हो गई। 32 वर्षीय जयप्रकाश गुप्ता अरर गांव में पुआल काटते समय दुर्घटना का शिकार हुए।

.

बुधवार दोपहर यह घटना तब हुई] जब जयप्रकाश गुप्ता अपने गांव खोड़ी से लगभग एक किलोमीटर दूर अरर गांव में पुआल काट रहे थे। पुआल मशीन में डालते समय अचानक उनका हाथ फंस गया। आसपास कोई मौजूद न होने के कारण वे लगभग दो घंटे तक मशीन में फंसे रहे।

हाथ भी कट गया था

मशीन में हाथ और जबड़े का हिस्सा फंसने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। उनका हाथ भी कट गया था। काफी देर बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने मिलकर उन्हें मशीन से बाहर निकाला।

गंभीर हालत में उन्हें एमएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव को घर ले जाने का फैसला किया।

जयप्रकाश गुप्ता खोड़ी गांव के निवासी थे और एलआईसी एजेंट के रूप में भी काम करते थे। पुआल काटने वाली मशीन और वाहन उन्हीं के थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *