कटनी जिले के ढीमरखेड़ा स्थित शासकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्रिंसिपल बृजलाल अहिरवार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन पर देश की न्यायपालिका और एक विशिष्ट समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इस मामले में सामाजिक कार
.
जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में कथित तौर पर माननीय हाईकोर्ट को ‘नपुंसक’ बताया गया था। इसके साथ ही उन्होंने ब्राह्मण समाज के खिलाफ भी आपत्तिजनक और विद्वेषपूर्ण टिप्पणियां की थीं। यह पोस्ट सार्वजनिक होते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

जनसुनवाई के कलेक्टर को एक शिकायती पत्र सौंपा।
जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत, प्रिंसिपल पर जांच के निर्देश
मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान सागर शुक्ला ने कलेक्टर आशीष तिवारी को एक शिकायती पत्र सौंपा। इसमें प्रिंसिपल की बर्खास्तगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं।
ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि प्रिंसिपल के खिलाफ लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
