मुख्य बातें

बक्सर में दारोगा परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट: 18 और 21 जनवरी को दो पालियों में होगी लिखित परीक्षा – Buxar News

बक्सर में दारोगा परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:  18 और 21 जनवरी को दो पालियों में होगी लिखित परीक्षा – Buxar News

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) पद पर चयन के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर बक्सर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा के सफल, स्वच्छ और कदाचार-मुक्त आयोजन को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला दंडाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। 1799 पदों के लिए 18-21 जनवरी को परीक्षा प्रशासन की ओर से बताया गया कि दरोगा के कुल 1799 रिक्त पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा 18 जनवरी (रविवार) और 21 जनवरी (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिनों में दो-दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। दोनों पालियों में अलग-अलग अभ्यर्थी शामिल होंगे और प्रश्न पत्र भी अलग होंगे। 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा लिखित परीक्षा सामान्य अध्ययन एवं समसामयिक विषयों पर आधारित होगी। प्रश्न पत्र में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराई जाएगी। समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी प्रशासन के अनुसार, प्रथम पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे से और द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1:00 बजे से सघन जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले, यानी प्रथम पाली में 9:30 बजे और द्वितीय पाली में 2:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ई-एडमिट कार्ड और फोटो पहचान अनिवार्य अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र (ई-एडमिट कार्ड) और वैध फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक पेन समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। नियमों के उल्लंघन पर अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों पर कड़ी निगरानी, 200 मीटर में निषेधाज्ञा परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्याप्त पुलिस बल, उड़न दस्ता और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी और फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। स्टेशन और बस अड्डे पर हेल्प डेस्क अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है, ताकि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन की अपील जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र समय से पहले पहुंचें, सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से परीक्षा में शामिल हों।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *