![]()
अम्बेडकरनगर के आलापुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खतमी गांव के बाहर एक चकरोड पर ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय गांव के कुछ लोग चकरोड से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर एक युवक के शव पर पड़ी। शव देखे जाने की खबर तेजी से गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बिना देरी किए इसकी सूचना आलापुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आलापुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान अरविंद पुत्र राम रतन के रूप में की है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
