मुख्य बातें

करनाल में टायर फटने से कार हुई बेकाबू: डिवाइडर पार कर पेड़ से टकराई, बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत 3 घायल – Gharaunda News

करनाल में टायर फटने से कार हुई बेकाबू:  डिवाइडर पार कर पेड़ से टकराई, बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत 3 घायल – Gharaunda News

करनाल में काछवा रोड पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार का टायर फटने से हादसा हो गया। संतुलन बिगड़ने के बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी सड़क पर चली गई और सामने से आ रही बाइक को सीधी टक्कर मार दी। कार की टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि कार आगे जाकर एक पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। तेज रफ्तार में थी कार, अचानक फटा टायर प्रत्यक्षदर्शी नरेश कुमार के अनुसार, कार सीतामाई की तरफ से करनाल की ओर आ रही थी। कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही ड्राइवर कार पर कंट्रोल नहीं रख सका और कार डिवाइडर क्रॉस करते हुए दूसरी सड़क पर पहुंच गई, जहां सामने से आ रही बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार ड्राइवर फरार हो गया। खाई में गिरी बाइक सवार, तीन को गंभीर चोटें हादसे के समय बाइक पर दो पुरुष और एक महिला सवार थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं, खासकर पैरों में ज्यादा चोट बताई जा रही है। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही ईआरवी पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एम्बुलेंस से करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक फरार, पुलिस ने जांच शुरू की ईआरवी पर तैनात पुलिस अधिकारी जयकुमार ने बताया कि बाइक सवार घायल अमुपूर गांव के बताए जा रहे है, वहीं कार ड्राइवर करनाल की शिव कालोनी का बताया जा रहा है। घायलों की हालत गंभीर थी, जिसकी वजह से अभी तक उनके नाम नहीं पता चले है। सदर थाना को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *