मुख्य बातें

डीसीपी वेस्ट ने सड़कों पर उतरकर शराबियों पर की कार्रवाई: चौकी प्रभारी से बोले- तुम कहा रहते हो; ठेके के अंदर चल रही थी कैंटीन – Kanpur News

डीसीपी वेस्ट ने सड़कों पर उतरकर शराबियों पर की कार्रवाई:  चौकी प्रभारी से बोले- तुम कहा रहते हो; ठेके के अंदर चल रही थी कैंटीन – Kanpur News

कानपुर के कल्याणपुर में शुक्रवार को डीसीपी एडीसीपी ऐसीपी मय फ़ोर्स के साथ सड़को पर उतरे दो किलोमीटर पैदल मार्च किया। इस दौरान पनकी रोड चुंगी चौराहे पर बने शराब ठेके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर शराब पीने वालों के चलान काटे और मौके पर चौकी प्रभारी को बुलाकर कहा कि चौकी के बगल में अराजकता होती है क्या देखते तुम। चौकी पर नहीं रहते हो क्या जो कार्रवाई नहीं करते हो। इसके बाद वह पैदल फ़ोर्स के साथ बारासिरोही शराब ठेके पहुचे और वहाँ कैंटीन चलती देख डीसीपी ने चौकी प्रभारी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। पैदल गश्त पर निकले डीसीपी तो चौकी प्रभारियों के निकले पसीने कल्याणपुर में शुक्रवार देर शाम को डीसीपी वेस्ट क़ासिम आब्दी एडीसीपी कपिल देव ऐसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने थाने के फ़ोर्स के साथ कल्याणपुर पनकी रोड व बारसिरोही में पैदल गश्त किया। सबसे पहले डीसीपी कल्याणपुर पनकी रोड चुंगी चौराहे पर बने अंग्रेजी व देशी शराब ठेके का निरीक्षण किया। इस दौरान शराबियों को सड़क जाम लड़ाते देख डीसीपी वेस्ट ने चौकी प्रभारी पनकी रोड विनय तिवारी को मौके पर बुलाया और फटकार लगाते हुए कहा कि चौकी से महज कुछ दूरी पर सड़क पर शराबी शराब पीते है और आप क्या करते हो। लगता है तुम चौकी पर कम रहते हो। इसलिए कार्रवाई नहीं करते हो। जिसपर उन्होंने फटकार लगाते हुए सड़क पर पीने वाले शराबियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद वह पैदल गश्त करते हुए बारसिरोही शराब ठेके पर पहुंचे। वहाँ पहले से मौजूद आईआईटी चौकी प्रभारी शुभम पांडेय से सबसे पहले यहीं पूछा मेरे आने कि सूचना कैसे मिली। वहाँ झाडू लगता देख भड़क गए और कहा कि झाडू अभी लगवाई है यहां शराबी खुले में शराब पीते है तुम क्या करते हो। अंग्रेजी शराब ठेके के अंदर गए कैटीन संचालित देख चौकी प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। 24 घंटे में रिपोर्ट बनाकर आबकारी विभाग को भेजने के निर्देश थाना प्रभारी सहित एसीपी को दिए। कहा दोबारा कैंटीन मिली तो कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *