मुख्य बातें

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगा ली: घटना के बाद दूसरे भाई की पत्नी भी पीहर चली गई, पुलिस जांच में लगी – Alwar News

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगा ली:  घटना के बाद दूसरे भाई की पत्नी भी पीहर चली गई, पुलिस जांच में लगी – Alwar News

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के बुर्जा गांव में पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने फंदा लगा सुसाइड कर लिया।मृतका ज्योति कोली के दो बच्चे हैं। ज्योति का विवाह 2015 में गांव बुर्जा निवासी गुलाब कोली के साथ हुआ था। जिनके दो बच्चे हैं। परिजनों से पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर गुलाब कोली और उसकी पत्नी ज्योति के बीच आपसी कहासुनी हो गई थी। गुलाब ने किसी परिचित को 15 हजार रुपए उधार दे रखे थे, जो वापस नहीं मिल रहे थे। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ। झगड़े के बाद गुलाब घर से बाहर चला गया और पीछे से ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गुलाब के बड़े भाई खुशीराम की पत्नी सीमा, मृतका ज्योति की बड़ी बहन है, घटना के बाद वह भी पीहर में चली गई। परिजनों का कहना है कि ज्योति स्वभाव से गुस्सैल थी और इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस जांच में लगी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *