मुख्य बातें

पंजाब BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री: इनमें पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता भी; CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी जॉइन कर रहे – Mohali News

पंजाब BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री:  इनमें पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता भी; CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी जॉइन कर रहे – Mohali News

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। थोड़ी देर में पूर्व कांग्रेस सांसद जगमीत बराड़ भाजपा में शामिल होंगे। उनके अलावा CM भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू और सीनियर अकाली नेता चरणजीत बराड़ भी भाजपा में शामिल होंगे। इसके अलावा कोटकपूरा से विधायक रहे जगमीत बराड़ के भाई रिपजीत सिंह बराड़ भी भाजपा जॉइन कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री CM नायब सैनी इन्हें चंडीगढ़ में पार्टी में शामिल करेंगे। जगमीत बराड़ पार्टी जॉइन करने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वह 2022 में अकाली दल से मौड़ मंडी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। नेताओं की एंट्री से भाजपाई खुश… सबसे ज्यादा सीटों वाला मालवा क्षेत्र टारगेट
इन नेताओं की पार्टी में एंट्री के जरिए भाजपा पंजाब के मालवा क्षेत्र को टारगेट कर रही है। जगमीत बराड़, उनके भाई रिपजीत बराड़ और चरणजीत बराड़, तीनों ही मालवा इलाके के मुक्तसर से आते हैं। पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से मालवा क्षेत्र में 69 सीटें हैं। यहीं से सरकार बनाने का रास्ता खुलता है। इसी वजह से भाजपा यहां अपना आधार मजबूत कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *