मुख्य बातें

बांका में लापता युवक का शव मिला: आम के बगीचे से बरामद, अपहरण के बाद हत्या की आशंका;छोटे भाई ने ऑनलाइन कराई FIR – Banka News

बांका में लापता युवक का शव मिला:  आम के बगीचे से बरामद, अपहरण के बाद हत्या की आशंका;छोटे भाई ने ऑनलाइन कराई FIR – Banka News

बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह लौगाई गांव के खीरखिरया बहियार स्थित आम के बगीचे से एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्ली कित्ता गांव निवासी राकेश शर्मा के रूप में हुई है।राकेश बीते 15 जनवरी से लापता था और उसके अपहरण की आशंका को लेकर उसके छोटे भाई धीरज शर्मा ने अमरपुर थाना में ऑनलाइन आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। राकेश 15 जनवरी की शाम से था गायब अब शव मिलने के बाद यह मामला अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है।दो दिन बाद ट्रैक्टर चालक सह किसान का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार बल्ली कित्ता गांव निवासी देवेंद्र शर्मा के पुत्र राकेश शर्मा 15 जनवरी की शाम अचानक गायब हो गया था।परिजनों के अनुसार उसी दिन गुरुवार की शाम चार अज्ञात लोगों द्वारा राकेश के अपहरण की आशंका जताई गई थी।अपहरण के बाद से ही राकेश का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था। चाचा ने बताया, बातचीत के बाद हुआ था विवाद घटना को लेकर मृतक के चाचा रामानंद शर्मा ने बताया कि 15 जनवरी की शाम गांव में दो-तीन लोग राकेश के पास आए थे और उससे बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान उनके बीच विवाद और गाली-गलौज भी हुई थी। इसके बाद राकेश अपनी बाइक से उन लोगों के साथ गांव से निकल गया।गांव वालों के अनुसार राकेश इसके बाद अमरपुर बस स्टैंड के समीप कोलकाता मार्ट पहुंचा, जहां उसने ग्राउंड फ्लोर में अपनी बाइक खड़ी की और फिर वहां से पैदल निकल गया।यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसे पुलिस ने जांच के दौरान खंगाला। परिजनों ने बताया कि राकेश का गांव के ही राहुल कुमार से संपर्क था,जो एयरटेल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। राकेश अक्सर उनके पास आता-जाता था। राहुल कुमार ने मृतक के छोटे भाई धीरज को बताया कि 15 जनवरी की शाम राकेश उनके पास आया था और रात में मोबाइल पर 30 हजार रुपये देने की बात कर रहा था।उस समय वह काफी घबराया हुआ लग रहा था।इसके बाद जब राहुल ने दोबारा राकेश से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। राहुल ने यह जानकारी तुरंत धीरज को दी, जिसके बाद धीरज ने दिल्ली से ही ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई।मृतक के पिता देवेंद्र शर्मा ने बताया कि वह पिछले करीब चार दशक से दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और पत्नी के साथ वहीं रहते हैं। राकेश दादी के साथ घर पर रहकर करता था खेती उनका बड़ा पुत्र राकेश गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी और अन्य कार्य करता था, जबकि छोटा पुत्र धीरज शर्मा एक जनवरी को दिल्ली गया है। पिता ने बताया कि उन्होंने राकेश के रोजगार के लिए ट्रैक्टर और थ्रेसर खरीदकर दिया था। घर में राकेश की दादी वीणा देवी रहती हैं। इधर,पुलिस जांच के दौरान यह सामने आया कि राकेश का मोबाइल अमरपुर थाना क्षेत्र के चिरैया गांव के समीप अंतिम बार सक्रिय था, जिसके बाद वह स्विच ऑफ हो गया। शनिवार की सुबह लौगाई गांव के आम के बगीचे में कुछ लोगों ने शव देखा, जिसके बाद शोर मचाया गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अमर विश्वास और अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ अमर विश्वास ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *