झांसी में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेकाबू ट्रक ने दो कारों को टक्कर मारते हुए टोलकर्मी को उड़ा दिया। दरअसल, टोल पर एक कार फास्टेग में आ रही दिक्कत के कारण खड़ी हो गई। थोड़ी देर में उसके पीछे दूसरी कार आ गई। समस्या को सुझलाने के लिए एक टोलकर्मी पहुंचा। इस दौरान पीछे से तेज गति में आए ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों कारों को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। टक्कर से टोलकर्मी 10 फीट उछलकर कार के शीशे में घुस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार की है। अब इसका सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा मामला मोंठ थाना क्षेत्र के सेमरी टोल प्लाजा का है। पेमेंट को लेकर आई थी दिक्कत झांसी-कानपुर हाइवे पर मोंठ थाना क्षेत्र में सेमरी टोल प्लाजा बना है। यहां रमाकांत रिछारिया काम करते हैं। शनिवार को एक कार टोल पर पहुंची तो फास्टेग से पेमेंट को लेकर दिक्कत आ गई। तब तक पीछे से दूसरी कार आकर खड़ी हो गई। समस्या सुलझाने के लिए रमाकांत रिछारिया कार के आगे खड़े होकर मोबाइल देखने लगे। तभी तेज गति में एक ट्रक आया और टक्क्कर मारकर दोनों कारों को घसीटते हुए ले गया। टक्कर से रमाकांत रिछारिया उछलकर कार के शीशे में घुस गए। 50 मीटर दूर ट्रक को रोका गया। घटना देख टोल पर काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में टोल कर्मचारी समेत कार में सवार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां घायल टोलकर्मी ने अपना नाम 56 वर्षीय रमाकांत रिछारिया पुत्र उमा शंकर रिछारिया निवासी उरई जनपद जालौन बताया। मोंठ थाना पुलिस ने बताया कि घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की काईवाई की जाएगी।
Source link
