मुख्य बातें

मंडी में 61 किलो अफीम समेत दो तस्कर गिरफ्तार: दोनों पंजाब के रहने वाले; नाकाबंदी में पुलिस ने रोकी पिकअप – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में 61 किलो अफीम समेत दो तस्कर गिरफ्तार:  दोनों पंजाब के रहने वाले; नाकाबंदी में पुलिस ने रोकी पिकअप – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सुंदरनगर पुलिस की टीम ने 61 किलो 205 ग्राम अफीम डोडा (पोस्त) बरामद कर पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मंडी एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई अलसू चौक पर नाकाबंदी के दौरान की गई। मंडी की ओर से आ रही एक महिंद्रा पिकअप जीप (PB03BH-0430) को जांच के लिए रोका गया। दोनों आरोपी कोर्ट में पेश तलाशी के दौरान उसमें भारी मात्रा में अफीम डोडा मिला। वाहन में सवार कुलदीप सिंह (पुत्र मुकुंद सिंह निवासी जिला मोगा पंजाब) और रामपाल (पुत्र गुरमेल सिंह निवासी तहसील जगराओं जिला लुधियाना पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ सुंदरनगर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है। हेरोइन समेत युवक गिरफ्तार एसपी साक्षी वर्मा ने एक अन्य मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत गश्त के दौरान भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 08 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। यह बरामदगी ईंट भट्ठा ग्राउंड धुकनु (महादेव) के पास हुई। आरोपी की पहचान गौरव (पुत्र नरेश चंद निवासी डाकघर कलौहड़ तहसील सुंदरनगर जिला मंडी) के रूप में हुई है। गौरव के खिलाफ पुलिस थाना धनोटू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे भी आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में भी आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *