मुख्य बातें

चंडीगढ़ में फार्मेसी शॉप पर फायरिंग मामले एक गिरफ्तार: थाना से पहले क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, काउंटर में लगी गोली, एक्टिवा से आए दो नकाबपोशों ने की वारदात – Chandigarh News

चंडीगढ़ में फार्मेसी शॉप पर फायरिंग मामले एक गिरफ्तार:  थाना से पहले क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, काउंटर में लगी गोली, एक्टिवा से आए दो नकाबपोशों ने की वारदात – Chandigarh News

चंडीगढ़ सेक्टर 32 स्थित सेवक फार्मेसी शॉप पर फायरिंग मामले में थाना 34 पुलिस से पहले क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि इसमें एक डॉक्टर और एक पुलिस वाले की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बता दे 2 नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर फायरिंग की थी। गोली दुकान के काउंटर में जा लगी, जबकि काउंटर पर बैठे दुकानदार का बेटा तनीष बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कैश गिनते समय चलाई गोली शिकायतकर्ता जगदीश ने बताया कि सेक्टर-32 में उनकी सेवक फार्मेसी नाम से दुकान है। वीरवार रात करीब पौने 11 बजे उनका बेटा तनीष दुकान पर बैठा हुआ था और काउंटर पर कैश गिन रहा था। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार दो युवक दुकान के बाहर रुके। दोनों ने अपना चेहरा ढक रखा था। आरोप है कि हमलावरों ने बाहर खड़े होकर दो फायर किए। एक गोली सीधे काउंटर पर लगी। गनीमत रही कि तनीष को कोई चोट नहीं आई। फायरिंग के बाद एक हमलावर ने तनीष को धमकी दी कि अगर वह अकेले बाहर निकला तो गोली मार देंगे। इसके बाद दोनों आरोपी सफेद एक्टिवा पर सवार होकर सेक्टर-32 की तरफ फरार हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *