मुख्य बातें

राजस्थान SIR विवाद दिल्ली पहुंचा, कांग्रेस ने राष्ट्रीय मुद्दा बनाया: दावे-आपत्तियों का आज आखिरी दिन, डोटासरा-जूली बोले- राजस्थान में भाजपा की वोट-लूट की साजिश – Jaipur News


राजस्थान में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत नाम हटवाने, जोड़ने के लिए बीजेपी की तरफ से एक साथ हजारों दावे-आपत्तियां देने के मामले में उठा सियासी विवाद अब दिल्ली पहुंच गया है। कांग्रेस ने इसे अब राष्ट्रीय मुद्दा बना लिया है।

.

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से दिल्ली एआईसीसी मुख्यालय में राजस्थान SIR विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

एसआईआर में दावे आपत्तियां पेश करने का आज आखिरी दिन राजस्थान में SIR में नाम जुड़वाने हटवाने को लेकर दावे और आपत्तियों के फॉर्म पेश करने का आज आखिरी दिन है। बीजेपी के 2133 बूथ लेवल एजेंट (BLA) ने नाम हटवाने के लिए 18,896 फॉर्म दिए हैं, जबकि नाम जुड़वाने के लिए 291 फॉर्म दिए हैं। कांग्रेस के 110 बीएलए ने नाम हटवाने के लिए केवल 2 और नाम जुड़वाने के 185 फॉर्म दिए हैं।

अचानक हजारों फॉर्म देने पर कांग्रेस ने गड़बड़ी की आशंका जताई निर्वाचन विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार 9 जनवरी तक बीजेपी ने नाम हटवाने के लिए केवल 4 फॉर्म दिए थे। बीजेपी के 126 बीएलए ने 9 जनवरी तक 201 फॉर्म नाम जुड़वाने और 4 फॉर्म नाम हटवाने के दिए थे। 16 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार बीजेपी ने नाम हटवाने के लिए 18,896 फॉर्म देने का खुलासा हुआ। अचानक नाम हटवाने वाले फार्म बढ़ने पर कांग्रेस ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए सवाल उठाए।

जूली बोले- हार के डर से भाजपा की राजस्थान में नाम काटो साजिश नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बयान जारी कर कहा कि राजस्थान में भाजपा हार के डर से ‘वोटर लिस्ट मैपुलेशन’ का सहारा ले रही है। कोटा से लेकर जोधपुर , डीडवाना से अलवर तक ‘नाम काटो’ साजिश चल रही है। रामगढ़ (अलवर) में एक ही दिन में 1383 फर्जी आपत्तियां भाजपा के BLA के नाम से लगाई गईं, जिनमें उनके फर्जी हस्ताक्षर तक किए गए। जीवित को मृत और महिलाओं के चरित्र हनन जैसे कारण लिखे गए। यही पैटर्न अलवर ग्रामीण, सरदारपुरा , डीडवाना और कोटा में भी अपनाया जा रहा है। वहां भी विशेष पुनरीक्षण (SIR) की आड़ में हजारों की संख्या में संदिग्ध आपत्तियां लगवाकर एक विशेष वर्ग और कांग्रेस समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

संयोग नहीं प्रयोग जूली ने कहा- यह संयोग नहीं, एक प्रयोग है। रामगढ़, अलवर ग्रामीण और कोटा के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि यह एक सुनियोजित अपराध है। यह कृत्य कूटरचित दस्तावेजों (Forgery) और धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।

—–

ये खबर भी पढ़ें

‘BJP अपने हिसाब से बनवा रही वोटर लिस्ट’:SIR विवाद पर डोटासरा बोले- विधायकों को बुलाकर दी गई पेनड्राइव, उसमें कांग्रेस वोटर्स का डेटा

राजस्थान में बीजेपी वोटर लिस्ट को अपने हिसाब से बनाकर पंचायती राज और नगर निकाय के चुनाव प्रभावित करना चाहती है। मैं आज भी दावा कर सकता हूं कि विधायकों को बुला-बुलाकर हर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से एक पेन ड्राइव दी गई।राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में ये आरोप लगाए। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *