मुख्य बातें

रायगढ़ में अवैध धान परिवहन करते पिकप पकड़ाया: दूसरे किसान के नाम से धान मंडी में खफाने की थी तैयारी, 40 बोरी धान जब्त – Raigarh News

रायगढ़ में अवैध धान परिवहन करते पिकप पकड़ाया:  दूसरे किसान के नाम से धान मंडी में खफाने की थी तैयारी, 40 बोरी धान जब्त – Raigarh News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक बार फिर से अवैध धान से भरा पिकप को पकड़ा गया है। इसमें 40 बोरी धान लोडकर इसे धान मंडी में खफाने की तैयारी थी। तभी तहसीलदार व फूड इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने इसे पकड़ लिया। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह सूचना मिली कि खेड़ामा से पोतरा रास्ते में एक पिकप में अवैध धान परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद तहसीलदार शिवम पांडे व फूड इंस्पेक्टर खुशराम नायक की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। तभी एक पिकप आते नजर आया, जिसे रोका गया। उसके बाद जांच करने पर धान में 40 बोरी धान मिला। जांच में पता चला कि खेड़ामा निवासी संतोष कुजूर धान को दूसरे किसान के नाम से उपार्जन केन्द्र में खफाने के लिए ले जा रहा था। जांच के दौरान धान संबंधी दस्तावेज मांगने पर वाहन चालक द्वारा धान परिवहन से संबंधित कोई भी वैध टोकन या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई
ऐसे में धान का परिवहन अवैध पाए जाने पर मौके पर ही पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद 40 बोरी 49 हजार 600 रुपये के धान को जब्त करते हुए लैलूंगा धान उपार्जन केन्द्र भेजा गया। वहीं मामले में मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *