मुख्य बातें

सिलेंडर से भरे ट्रक से टकराई बाइक, 1 मौत: एक घायल, कसडोल अस्पताल में भर्ती; तेज रफ्तार के कारण हादसा – baloda bazar News




बलौदा बाजार जिले के ग्राम डोंगरीडीह के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल है। 19 जनवरी की सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी घरेलू गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। मामला थाना लवन क्षेत्र का है। बाइक और ट्रक की आमने सामने भिंड़त में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, दूसरे युवक का कसडोल अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, वहीं पुलिस ने तेज रफ्तार से हादसा होने की बात कही है। बड़ा हादसा टला बताया गया है कि ट्रक घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों से भरा था और कसडोल की दिशा में जा रहा था। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक ने वाहन रोककर पुलिस को सूचना दी। गनीमत रही कि हादसे में ट्रक के गैस सिलेंडरों को कोई क्षति नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार से हादसे की आशंका सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि तेज रफ्तार या लापरवाही इस दुर्घटना का कारण हो सकती है। स्थानीय लोगों ने इस खतरनाक मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग की है। घायल की स्थिति की स्पष्ट जानकारी नहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह टक्कर एक बाइक और घरेलू गैस से लदे ट्रक के बीच हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दूसरे घायल व्यक्ति को तुरंत कसडोल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की स्थिति के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *