मुख्य बातें

सोनीपत में बुजुर्ग महिला का नग्न अवस्था में मिला शव: रेप के बाद हत्या की आशंका; खेतों में चारा लेने गई थी – Sonipat News

सोनीपत में बुजुर्ग महिला का नग्न अवस्था में मिला शव:  रेप के बाद हत्या की आशंका; खेतों में चारा लेने गई थी – Sonipat News

सोनीपत जिले के एक गांव में रविवार शाम पशुओं के लिए चारा लेने गई बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव गांव के ही खेतों में नग्न अवस्था में मिला, जिसके कपड़े फटे हुए थे। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने महिला के साथ गलत काम कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। हत्या के असली कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। देर शाम से लापता थी महिला जानकारी के अनुसार, सोनीपत के गांव गढ़ी बाला के करीब 60 वर्षीय बिमला रविवार शाम करीब तीन से चार बजे के बीच पशुओं के लिए बरसीन चारा लेने घर से निकली थी। इसके बाद वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। महिला के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के इलाकों व खेतों में उसकी तलाश शुरू की। रातभर तलाश के बाद नहीं लगा सुराग परिजनों और गांव के लोगों ने देर रात तक महिला को खेतों और आसपास के क्षेत्रों में खोजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पूरी रात महिला का कुछ पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई। सोमवार सुबह गांव के लोगों को गांव के ही खेतों में एक नग्न अवस्था में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान की और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे, तो शव की पहचान बिमला के रूप में हुई। रेप के बाद हत्या की आशंका मौके पर परिजनों ने बताया कि महिला के कपड़े फटे हुए थे और शव नग्न अवस्था में मिला है। परिजनों का कहना है कि इस तरह के हालात यह इशारा करते हैं कि महिला के साथ पहले गलत काम किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। गन्नौर क्षेत्र की रहने वाली थी महिला बताया गया है कि करीबन 60 साल की बिमला मूल रूप से गन्नौर के गांव पीपली खेड़ा की रहने वाली थी और उसकी शादी गांव गढ़ी बाला में हुई थी। महिला के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जो सभी शादीशुदा हैं। महिला अपने पति के साथ गांव गढ़ी बाला में ही रहती थी। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य महिला की डेड बॉडी मिलने की सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *