मुख्य बातें

झांसी में लूट के फरार आरोपियों का एनकाउंटर: गुटखा कारोबारी के मुनीम से ड्राइवर और उसके साथियों ने लूटे थे सात लाख रुपए – Jhansi News

झांसी में लूट के फरार आरोपियों का एनकाउंटर:  गुटखा कारोबारी के मुनीम से ड्राइवर और उसके साथियों ने लूटे थे सात लाख रुपए – Jhansi News

झांसी में आधी रात को लूट के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाशों के पैर में लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 11 जनवरी को गुटखा कारोबारी के मुनीम से लूटे गए करीब पांच लाख रुपए नकद भी बरामद कर लिए गए हैं। चिरगांव में हुआ एनकाउंटर चिरगांव थाना क्षेत्र के भांडेर रोड पर चेकिंग कर रही पुलिस को सूचना मिली कि 11 जनवरी को सेमरी टोल प्लाजा के पास हुई लूट में शामिल मध्य प्रदेश के दतिया निवासी नरेश परिहार पुत्र मैथली परिहार और जितेंद्र पटेल पुत्र रामकिशन पटेल भांडेर रोड पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। लूट का कैश, हथियार और बाइक बरामद पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से गुटखा कारोबारी के मुनीम से लूटा गया करीब पांच लाख रुपए नकद, 58 कूपन, एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मास्टरमाइंड ड्राइवर जा चुका है जेल इससे पहले सोमवार को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लूट की साजिश रचने वाले आरोपी विकास पाल पुत्र विजय पाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा भेज दिया गया है। विकास पाल रक्सा थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव का निवासी है और गुटखा कारोबारी विष्णु गुप्ता की कार चलाता था। विष्णु गुप्ता झांसी कोतवाली क्षेत्र के सुभाषगंज स्थित जुगयाना मोहल्ला में रहते हैं। उनके यहां उरई निवासी सर्वेश कुशवाहा मुनीम का काम करता है। जिसे कलेक्शन के लिए लेकर जाने और लाने का काम विकास का ही था। कैश देखकर आया लालच, बनाई लूट की योजना मुनीम सर्वेश झांसी समेत आसपास के जिलों से कैश कलेक्शन करता था। उसे लाने-ले जाने की जिम्मेदारी ड्राइवर विकास पाल की थी। कैश देखकर विकास के मन में लालच आ गया और वह नगदी लूटकर आलीशान जिंदगी जीने के ख्वाब पूरे करने के लिए लूट की योजना बनाने लगा। योजना को अंजाम देने के लिए उसने इस साजिश में नरेश परिहार और जितेंद्र पटेल को भी शामिल कर लिया। डिपर से दिया था लूट का इशारा 11 जनवरी को कारोबारी का मुनीम सर्वेश ड्राइवर विकास पाल के साथ कैश कलेक्शन के लिए निकला था। विकास ने इसकी जानकारी अपने साथियों को दे दी और कहा कि शाम को सेमरी टोल प्लाजा पर मिलना। कार के दो बार डिपर जलाने पर बाइक से पीछे लग जाना। सर्वेश ने उरई और एट से कैश कलेक्शन के बाद झांसी में पूंछ और समथर से भी पैसा लिया तो विकास को अपनी योजना कामयाब होती नजर आने लगी। पूरा कैश एक बैग में रखकर वह झांसी लौट रहे थे। योजना के तहत सेमरी टोल के पास विकास ने डिपर जलाकर साथियों को इशारा किया। जिसके बाद जितेंद्र और नरेश ने घटना को अंजाम दिया। हाईवे पर रोककर की मुनीम को पीटा था पुलिस को घटना बताते हुए कारोबारी के मुनीम सर्वेश ने बताया था कि शाम करीब 7 बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर बरल गांव के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कार रोक ली। तमंचा दिखाकर उसके साथ मारपीट की और बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब सात लाख रुपए कैश और लगभग पांच लाख रुपए के कूपन थे। पुलिस ने सोमवार को ड्राइवर विकास पाल की गिरफ्तारी के बाद लूट के दो लाख रुपए बरामद किए गए थे, जबकि फरार दोनों बदमाशों की तलाश जारी थी। अब मुठभेड़ के बाद नरेश और जितेंद्र भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *