मुख्य बातें

टोंक के सीआरपीएफ इंस्पेक्टर मीणा छत्तीसगढ़ में शहीद: 2029 में होना था रिटायरमेंट; कल पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार – Tonk News

टोंक के सीआरपीएफ इंस्पेक्टर मीणा छत्तीसगढ़ में शहीद:  2029 में होना था रिटायरमेंट; कल पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार – Tonk News


छत्तीसगढ़ में मंगलवार को पेट्रोलिंग के दौरान सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया। राजस्थान के टोंक निवासी भंवरलाल(54) सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

.

बाइक से पेट्रोलिंग करने के दौरान उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वे गहरी खाई में गिर गए। साथी जवान उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह को बुधवार सुबह टोंक लाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान से पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शहीद के बड़े भाई स्वर्गीय सोजीराम मीणा के बेटे आर्मी जवान लालाराम मीणा ने बताया- मैं भी पंजाब में आर्मी जवान हूं। चाचा के शहीद होने की पुष्टि होने के बाद अवकाश लेकर घर के लिए रवाना हो चुका हूं। अमृतसर तक पहुंच गया हूं। सुबह जयपुर से चाचा की पार्थिव देह के साथ ही आऊंगा।

शहीद हुए भंवर लाल मीणा सिपाही पद सेना में भर्ती हुए थे और इंस्पेक्टर तक प्रमोशन पा चुके थे।

2029 में होना था रिटायरमेंट टोंक जिले के घाड़ थाना क्षेत्र के दौलतपुरा निवासी लाला राम मीणा ने बताया- उनके चाचा भंवरलाल (54) पुत्र चतरा मीणा छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर थे। मंगलवार सुबह ड्यूटी के दौरान टीम के साथ वे भी बाइक पेट्रोलिंग कर रहे थे।

इस दौरान उनकी बाइक फिसलने से वे बाइक के साथ खाई में गिर गए। हादसे में वे गंभीर घायल हो गए। बाद में उन्हें जवानों ने नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां अंदरूनी चोट के कारण उनका निधन हो गया। इसकी सूचना दोपहर को उनके परिजनों को मोबाइल से दी गई, जिसके बाद परिजन बिलख पड़े। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों ने बताया- 2029 में उनका रिटायरमेंट था। वे अजमेर में 1987 में हुई सेना में भर्ती हुए थे। उनके 2 लड़के और 3 लड़कियां है। इनमें दो बेटे एक बेटी अविवाहित है। अन्य शादीशुदा है। बड़ा बेटा दिव्यांग है।

मीणा की पार्थिव देह को छत्तीसगढ़ से वायुयान मार्ग से बुधवार सुबह जयपुर लाया जाएगा। वहां से सड़क मार्ग से दौलतपुरा में लाया जाएगा, जहां घाड़ से गांव तक उनकी अंतिम संस्कार यात्रा निकाली जाएगी। बाद में राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इनपुट: अविनाश मीणा घाड़, घाड़।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *