मुख्य बातें

दो किलो पैंगोलिन खाल के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपए, न्यायिक हिरासत में भेजा गया – latehar News

दो किलो पैंगोलिन खाल के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपए, न्यायिक हिरासत में भेजा गया – latehar News

वन विभाग की टीम ने वन्य जीव के अंगों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस क्रम में लातेहार से एक महिला तस्कर छोटी देवी (बतात कला, लातेहार) को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से करीब 2 किलो प्रतिबंधित पैंगोलिन (वज्र कीट) की खाल बरामद की गई है। बरामद खाल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इसकी जानकारी रेंजर नंदकुमार महतो ने दी। उन्होंने बताया कि डीएफओ को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला पैंगोलिन की खाल के साथ तस्करी करने वाली है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया और शहर के केश्वर आहार के पास से महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रेंजर ने आगे बताया कि महुआडांड़ और छत्तीसगढ़ में पहले से दर्ज पैंगोलिन तस्करी के एक मामले में वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो छत्तीसगढ़ (डब्लूसीसीबी) की टीम ने दलदलिया गारू के रहने वाला आरोपी राजू उरांव की भी गिरफ्तारी की गई है। छत्तीसगढ़ से आई टीम ने लातेहार वन विभाग के सहयोग से राजू उरांव को ओरिया घाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी राजू उरांव को टीम द्वारा रिमांड पर छत्तीसगढ़ ले गई है। जहां उससे तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी। मालूम हो कि 17 जनवरी को चंदवा थाना क्षेत्र से 1.900 किलोग्राम प्रतिबंधित पैंगोलिन का खाल बरामद किया गया है। इस मामले में दुआ रूपी मोहब्बत रहमतुल्ला व मोहम्मद जमशेद को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भी महुआडांड़ थाना क्षेत्र में 3 किलो 929 किलोग्राम पैंगोलिन खाल के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। इसमें गारू के कामेश्वर भुईयां व छत्तीसगढ़ के आशीष सिंह शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *