रोहतक के सांपला क्षेत्र में पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां बदमाश का इलाज चल रहा है। घायल बदमाश की पहचान शूटर अमन उर्फ काकू के रूप में हुई, जो गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की गैंग का सदस्य है। सांपला क्षेत्र में पुलिस गुप्त सूचना के आधार पहुंची और बदमाश को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और बदमाश अमन के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
Source link
