मुख्य बातें

PM मोदी ने भाजपा अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराया: मिठाई खिलाई, नितिन नबीन के परिवार से भी मिले, 5 मोमेंट्स

PM मोदी ने भाजपा अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराया:  मिठाई खिलाई, नितिन नबीन के परिवार से भी मिले, 5 मोमेंट्स


  • Hindi News
  • National
  • Nitin Nabin PM Narendra Modi; BJP President 2026 Oath Photos | Delhi BJP Headquarters

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा ने नितिन नबीन के अध्यक्ष बनाए जाने के ऐलान को संगठन पर्व नाम दिया।

नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को इसका आधिकारिक ऐलान हुआ। इसके बाद पीएम मोदी उन्हें पार्टी अध्यक्ष के दफ्तर लेकर गए। पदभार ग्रहण करवाया। मिठाई खिलाई और उनके परिवार से भी मिले।

देखिए भाजपा अध्यक्ष के ऐलान से लेकर पदभार तक की तस्वीरें…

नितिन ने पीएम मोदी का स्वागत किया

भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उनके साथ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी मौजूद थे। इस दौरान भाजपा-NDA राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थे।

मंच पर पीएम ने नितिन को माला पहनाई

चुनाव प्रभारी के निर्वाचन पत्र सौंपे जाने के बाद पीएम मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर बधाई दी।

पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर खुद बिठाया

पीएम मोदी नितिन को अध्यक्ष के ऑफिस लेकर पहुंचे। उन्हें कुर्सी पर बिठाया। 45 साल के नबीन सबसे कम उम्र के भाजपा अध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव प्रक्रिया 19 जनवरी को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में हुई थी।

चुनाव जीतने की बधाई दी, मिठाई खिलाई

नितिन को नई जिम्मेदारी देते हुए पीएम ने उन्हें मिठाई खिलाई। उनके साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्‌डा भी मौजूद थे।

नितिन के परिवार से मिले, बच्चों को दुलारा

पदभार ग्रहण करने के दौरान नितिन की पत्नी दीपमाला और उनके बच्चे भी मौजूद थे। पीएम मोदी उनसे मिले। बच्ची को गोद में उठाकर दुलार किया।

—————————-

नितिन नबीन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने: मोदी बोले- मैं कार्यकर्ता, वे मेरे बॉस; अब मेरे काम का आकलन करेंगे

नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस दौरान मोदी ने 55 मिनट के भाषण में कहा- मैं BJP का कार्यकर्ता हूं। लेकिन मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं, मैं कार्यकर्ता हूं। अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

जीरो सैलरी लेकर सबसे अमीर पार्टी संभालेंगे नितिन नबीन: अकाउंट में 10 हजार करोड़, 772 जिलों में प्रॉपर्टी-ऑफिस, खर्च के लिए एफडी सिस्टम

करीब 18 करोड़ सदस्य, देश के हर जिले में अपना ऑफिस, मजबूत जमीनी कैडर, 20 राज्यों में सरकारें, ये बातें BJP को देश की सबसे बड़ी पार्टी बनाती हैं। बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक नितिन नबीन ने आज यानी 20 जनवरी से BJP की जिम्मेदारी पूरी तरह संभाल ली है। 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नबीन BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *