पेण्ड्रा | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक 21 जनवरी बुधवार को कलेक्टोरेट स्थित अरपा सभा कक्ष में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में समिति की सह-अध्यक्ष सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा ज्योत्सना चरणदास महंत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। बैठक में मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सह विधायक मरवाही प्रणव कुमार मरपच्ची, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जनपद पंचायत गौरेला अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, पेण्ड्रा अध्यक्ष हेम कुवर अजीत श्याम, मरवाही अध्यक्ष जानकरी कुसरो, नगर पालिका परिषद गौरेला अध्यक्ष मुकेश दुबे, पेण्ड्रा अध्यक्ष राकेश जालान, नगर पंचायत मरवाही अध्यक्ष मधु बाला गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने सभी विभाग प्रमुखों को योजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति की अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। दिशा समिति की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी), मनरेगा, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे मील, उज्ज्वला योजना, कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया, कृषि एवं सिंचाई योजनाओं सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
Source link
