मुख्य बातें

कार की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत: 5 महीने पहले शादी हुई, यमुनानगर से पति संग जा रही थी मायके, कुरुक्षेत्र में एक्सीडेंट – Kurukshetra News

कार की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत:  5 महीने पहले शादी हुई, यमुनानगर से पति संग जा रही थी मायके, कुरुक्षेत्र में एक्सीडेंट – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में तेज रफ्तार कार ने बाइक के पीछे टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसा के बाद आरोपी कार ड्राइवर दंपती को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान गुड़िया कश्यप (20) निवासी भेरथल जिला यमुनानगर के रूप में हुई। पिछले साल 9 अगस्त को गुड़िया की शादी जितेंद्र के साथ हुई थी। कल मंगलवार को जितेंद्र अपनी पत्नी गुड़िया को बाइक पर उसके मायके करनाल जिले के गांव रामपुरा कटाबाग छोड़ने के लिए जा रहा था। लाडवा-इंद्री रोड पर मारी टक्कर
पुलिस को दिए बयान में जितेंद्र ने बताया- मैं कल अपनी पत्नी गुड़िया को मायके छोड़ने बाइक पर लेकर चला था। शाम करीब 4 बजे लाडवा-इंद्री रोड पर गांव बपदा के पास पहुंचा, तो लाडवा साइड से एक सफेद मारुति वैगनआर कार (HR75E-9285) तेज स्पीड में आई, जिसने बगैर हॉर्न दिए गलत साइड से आकर मेरी बाइक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। पत्नी उछलकर दूर गिरी टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी पत्नी गुड़िया उछलकर दूर जा गिरी। उसके सिर पर गहरी चोट लगने से खून बहने लगा। मैं बाइक समेत कच्ची जगह पर गिर गया। ड्राइवर ने हमें अपनी कार में बैठाकर सरकारी अस्पताल लाडवा पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में कार छोड़कर भाग गया। डॉक्टर ने गुड़िया को चेक किया और मृत घोषित कर दिया। पुलिस आज करवाएगी पोस्टमॉर्टम शिकायत पर पुलिस ने थाना लाडवा में कार नंबर के आधार पर FIR दर्ज कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आज बुधवार को गुड़िया के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *