मुख्य बातें

ब्रेकिंग न्यूज़: जयपुर में फिर थार गाड़ी का कहर




राजधानी जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार थार गाड़ी का कहर देखने को मिला है। एक्सप्रेस हाईवे पर हुए हिट एंड रन के एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय अनाया शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा एक्सप्रेस हाईवे पर हुआ, जहां तेज गति से आ रही थार गाड़ी ने अनाया शर्मा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनाया गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनाया शर्मा एयर फोर्स की फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रही थी और उसका सपना देश की सेवा करना था, जो इस दर्दनाक हादसे में अधूरा रह गया। टक्कर के बाद चालक फरार, फिर दूसरी गाड़ी को भी मारी टक्कर हादसे के बाद थार चालक घबराहट में गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान उसने आगे जाकर एक अन्य वाहन को भी टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने रास्ते में ही थार गाड़ी को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने थार गाड़ी की जब्त, तलाश जारी सूचना मिलने पर एक्सीडेंट थाना वेस्ट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी चालक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इलाके में आक्रोश, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जयपुर में लगातार सामने आ रहे हिट एंड रन के मामलों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *