मुख्य बातें

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया: लाइवलीहुड कौशल विकास मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप, राज्यपाल को ज्ञापन – Surajpur News




गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने लाइवलीहुड कौशल विकास मिशन में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। पार्टी ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। यह प्रदर्शन आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुआ। गोंगपा का आरोप है कि लाइवलीहुड कौशल विकास मिशन की योजनाओं में धांधली की गई है और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे लाखों रुपये का गबन किया गया है। पार्टी ने प्रशासन पर जिला रोजगार अधिकारी को संरक्षण देने और इस मामले में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पार्टी का आरोप- प्रशासन की लापरवाही और राजनीतिक मिलीभगत उजागर पार्टी नेताओं ने बताया कि छात्र संघ ने इस मामले में कई बार आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। उनका कहना था कि कौशल विकास मिशन में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले अधिकारी पर कार्रवाई न होना प्रशासनिक लापरवाही और राजनीतिक मिलीभगत को दर्शाता है। गोंगपा ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई या भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई, तो आने वाले समय में पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस संबंध में प्रशासन ने बताया कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा सौंपा गया ज्ञापन उचित कार्रवाई के लिए राज्यपाल महोदय को भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *