मुख्य बातें

धनबाद में बिजली विभाग के गोदाम में आग: केबल, ट्रांसफॉर्मस के पार्ट्स समेत लाखों रुपए की प्रॉपर्टी स्वाहा, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका – Dhanbad News

धनबाद में बिजली विभाग के गोदाम में आग:  केबल, ट्रांसफॉर्मस के पार्ट्स समेत लाखों रुपए की प्रॉपर्टी स्वाहा, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका – Dhanbad News

धनबाद शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र के बलियापुर रोड स्थित बिजली विभाग के गोदाम में गुरुवार सुबह आग लग गई। घटना के बाद इलाके में धुआं फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बलियापुर रोड पर जेपी अस्पताल के पास स्थित इस गोदाम से धुआं निकलते देखा गया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। गोदाम में बिजली से जुड़े उपकरण, केबल, ट्रांसफॉर्मर के पुर्जे और अन्य सामग्री बड़ी मात्रा में रखी थी। ये सभी सामग्री आग की चपेट में आकर जल गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग और सरायढेला थाना को जानकारी दी। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह गोदाम कोलकाता स्थित लेजर पावर लिमिटेड कंपनी का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *