मुख्य बातें

सचेंडी और बिल्हौर जैसी घटना दोबारा न हो: क्राइम मीटिंग में बोले पुलिस कमिश्नर- दोषी को बचाने पर होगी कार्रवाई, 6 थानेदारों पर लटकी तलवार – Kanpur News

सचेंडी और बिल्हौर जैसी घटना दोबारा न हो:  क्राइम मीटिंग में बोले पुलिस कमिश्नर- दोषी को बचाने पर होगी कार्रवाई, 6 थानेदारों पर लटकी तलवार – Kanpur News

शहर में सचेंडी और बिल्हौर जैसी घटना दोबारा न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। कानून सबके लिए एक हैं, चाहे वो आम नागरिक हो या पुलिसवाला… यह चेतावनी बुधवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने क्राइम मीटिंग में दिए। उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो उसे बचाने का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी। समीक्षा के दौरान सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में रायपुरवा, कर्नलगंज, बिठूर और ककवन फिसड्‌डी निकले। खुलासे और शिकायतों के निस्तारण में फेल 6 थानेदार तलवार की धार पर हैं। आज इस पर फैसला आ सकता है। 14 बिंदुओं पर की गई समीक्षा साल 2026 की पहली क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने 14 बिंदुओं पर समीक्षा और मूल्याकंन किया गया। पुलिस कमिश्नर ने सबसे पहले आईजीआरएस में प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की समीक्षा की। खराब प्रदर्शन करने वाले थानेदारों पर नाराजगी जताई, साथ ही डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी को भी इसके लिए बड़ा जिम्मेदार माना। उक्त अधिकारियों के कार्यालयों से संतुष्टि स्तर 40-50 फीसद पाई गई, जो संतोषजनक नहीं है। चमनगंज, बिठूर और फीलखाना की परफॉर्मेंस ठीक नहीं इसके बाद इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, मादक व नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, चोरी, लूट और छिनैती की घटनाओं में माल बरामदगी को लेकर एक-एक थानेदार से पूछा गया। निरोधात्मक कार्रवाई में फीलखाना, नर्वल, बिठूर, शिवराजपुर, ककवन, चमनगंज और ग्वालटोली की परफॉरमेंस ठीक नहीं मिली। सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में रायपुरवा, कर्नलगंज, कल्याणपुर, बिठूर और ककवन फिसड्डी निकले। इनामी अपराधियों को पकड़ने में जाजमऊ, चकेरी और कोतवाली का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं मिला। आईजीआरएस पर शिकायत निस्तारण में नर्वल, कल्याणपुर और ग्वालटोली पीछे रहे। हत्या, लूट, डकैती और नकबजनी के खुलासे में रायपुरवा, चौबेपुर, बिठूर और रावतपुर की परफॉरमेंस ठीक नहीं मिली। इस पर पुलिस कमिश्नर ने साफ किया कि थानेदारी करनी है तो काम करना होगा। उन्होंने कमजोर प्रदर्शन करने वालों को चेतावनी दी है। क्राइम मीटिंग में संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विनोद कुमार सिंह, डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी और डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साउथ जोन रहा सबसे आगे क्राइम मीटिंग में सभी बिंदुओं पर साउथ जोन का प्रदर्शन ठीक रहा। वांछितों और वारंटियों की गिरफ्तारी, इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई से सीपी संतुष्ट दिखे। आईजीआरएस में भी साउथ जोन की रैंकिंग ठीक रही। दूसरे स्थान पर पूर्वी, तीसरे पर पश्चिमी और चौथे स्थान पर सेंट्रल जोन रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *